फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   School sent message to parents, do not send non-vegetarian in tiffin

Prayagraj : सेंट जोसेफ स्कूल ने अभिभावकों को भेजा संदेश, टिफिन में न भेजें नाॅनवेज, विवाद के बाद उठाया कदम

Fri, 29 Nov 2024 06:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 06:30 PM IST
सार

सेंट जोसेफ स्कूल में बृहस्पतिवार को कक्षा आठ का एक छात्र अपने टिफिन में नॉनवेज लेकर आया था। लंच के दाैरान वह खा रहा था। तभी उसके क्लास के दूसरे छात्र ने आपत्ति जता कहा कि जरा दूर होकर खाओ। इसी बात को लेकर दोनों छात्रों के बीच बहस हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी स्कूल प्रशासन को दी गई।

विज्ञापन
School sent message to parents, do not send non-vegetarian in tiffin
लंच बॉक्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सेंटर जोसेफ स्कूल में एक छात्र के नाॅनवेज खाने के दाैरान दूसरे से विवाद के बाद स्कूल प्रबंधन ने सभी अभिभावकों को मोबाइल पर संदेश भेजा है। साथ ही बच्चों के टिफिन में नाॅनवेज नहीं देने का अनुरोध किया है। इस पर कई अभिभावकों ने आपत्ति भी जताई है।

विज्ञापन


दरअसल, सेंट जोसेफ स्कूल में बृहस्पतिवार को कक्षा आठ का एक छात्र अपने टिफिन में नॉनवेज लेकर आया था। लंच के दाैरान वह खा रहा था। तभी उसके क्लास के दूसरे छात्र ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जरा दूर होकर खाओ। इसी बात को लेकर दोनों छात्रों के बीच बहस हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी स्कूल प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने दोनों छात्रों को बुलाकर उनकी बातें सुनीं। स्कूल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अभिभावकों के मोबाइल पर संदेश भेजकर सलाह दी कि स्कूल के टिफिन में नॉनवेज न भेजें। प्रधानाचार्य की ओर से भेजे गए संदेश में लिखा गया है कि विनम्र अनुरोध है कि धार्मिक पवित्रता बनाए रखने और सभी छात्रों के बीच आपसी संबंध बनाए रखने के लिए स्कूल के टिफिन में मांसाहारी भोजन न भेजें। हम प्रत्येक व्यक्ति की भावनाओं का सम्मान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर नाम न छापने की शर्त पर कई अभिभावकों ने स्कूल की ओर से भेजे गए संदेश पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि चिकित्सक की ओर से भी कई बार मांसाहारी भोजन की सलाह दी जाती है। ऐसे में इस तरह की पाबंदी लगाना उचित नहीं है।

मांसाहारी खाना लाने से अन्य बच्चों को एलर्जी होती है। इसको ध्यान में रखकर बच्चों के टिफिन में शाकाहारी भोजन भेजने के लिए अभिभावकों से अपील की गई है। -फादर वाल्टर डीसिल्वा, प्रधानाचार्य सेंट जोसेफ स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed