कोरोना संकट: सीबीएसई कम करेगा स्कूली बच्चों का कोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खतरे के चलते लागू लॉकडाउन से छात्रों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की ओर से शैक्षिक सत्र 2020-21 के कोर्स में कुछ बदलाव करने की तैयारी है। लॉकडाउन की वजह से छात्रों को पढ़ाई के मामले में जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए सीबीएसई काम कर रहा है। इसके लिए सीबीएसई 9वीं से 12वीं क्लास तक के छात्रों के लिए चालू शैक्षिक सत्र के पाठ्यक्रम में संशोधन कर सकता है।
बोर्ड स्थिति का आकलन कर रहा है। साथ ही इस बात का भी आकलन किया जा रहा है कि छात्रों का कितना नुकसान हुआ है। उसके बाद इस बारे में कुछ निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले एनसीईआरटी ने पिछले हफ्ते एक वैकल्पिक शैक्षिक कैलेंडर की घोषणा की थी। यह कैलेंडर पहली से पांचवीं क्लास तक के छात्रों के लिए थे। इन क्लासों के छात्र लॉकडाउन के दौरान घर पर रहने की स्थिति में इसी कैलेंडर के अनुसार पढ़ाई करेंगे।
काउंसिल की ओर से दूसरे क्लास लिए भी इसी तरह का कैलेंडर तैयार करने की योजना है। बोर्ड की माने तो एनसीईआरटी ने पहली से आठवीं क्लास तक के लिए संशोधित शैक्षिक कैलेंडर तैयार किया है। सीबीएसई भी लॉकडाउन के दौरान हुए छात्रों के हुए नुकसान का आकलन कर रहा है ताकि 9वीं से 12वीं क्लास तक के सिलेबस को बच्चों के लायक बनाया जा सके। इसके बारे में आने वाले समय में सूचित कर दिया जाएगा।
देश भर में कोरोना संक्रमण के चलते पहले 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया था, इसके बाद लॉकडाउन को बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया। लॉकडाउन की वजह से देश भर में सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और शैक्षिक संस्थान बंद हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है।