फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   school committed a crime over the outstanding fees then the student hanged himself

प्रयागराज : बकाया फीस को लेकर स्कूल ने किया जलील तो छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 02 Sep 2022 11:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 11:38 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के रानीगंज के डिघवट निवासी अनिल कुमार ओझा के बेटे प्रफुल्ल और प्रतीक अपने चाचा प्रमोद के साथ झूंसी के बंधवा ताहिरपुर स्थित आशुतोष पुरम कालोनी में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं।

विज्ञापन
school committed a crime over the outstanding fees then the student hanged himself
Prayagraj News : प्रतीक ओझा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन में इंटर के छात्र को फीस नहीं जमा होने पर स्कूल प्रबंधन ने प्रताड़ित किया तो उसने बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रतापगढ़ का रहने वाला छात्र झूंसी के बंधवा ताहिरपुर रोड के आशुतोष पुरम कालोनी में किराये का कमरा लेकर बड़े भाई और चाचा के साथ रहता था। घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शुक्रवार की देर शाम तक छात्र के परिजनों की ओर से झूंसी पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। उधर, स्कूल प्रबंधन ने ऐसे किसी भी आरोप से इनकार किया है।

विज्ञापन


 

प्रतापगढ़ के रानीगंज के डिघवट निवासी अनिल कुमार ओझा के बेटे प्रफुल्ल और प्रतीक अपने चाचा प्रमोद के साथ झूंसी के बंधवा ताहिरपुर स्थित आशुतोष पुरम कालोनी में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। प्रफुल्ल शंभूनाथ इंस्टीट्यूट से बीटेक कर रहा है। जबकि उसका छोटा भाई 17 वर्षीय प्रतीक झूंसी की आवास विकास कालोनी योजना तीन स्थित एक निजी स्कूल में 12वीं का छात्र था।

विज्ञापन

 


प्रमोद झूंसी के त्रिवेणीपुरम कालोनी स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। यहीं से कुछ दूरी पर प्रतीक के दूसरे चाचा गिरीश चंद्र ओझा भी परिवार के साथ रहते हैं। प्रतीक काफी दिनों से अवसाद में था। चाचा गिरीश का आरोप है कि प्रतीक को स्कूल में फीस के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कुछ रोज पहले भी उसे स्कूल में प्रबंधक और तीन अध्यापकों ने अन्य छात्र-छात्राओं के सामने फीस के लिए जलील किया था। उसकी 10 हजार फीस बकाया थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा गिरीश का आरोप है कि स्कूल में फीस को लेकर जलील करने से वह अवसाद में चला गया था। सुबह तकरीबन सात बजे बड़ा भाई प्रफुल्ल अपने कॉलेज चला गया। उसके जाने के बाद प्रतीक ने कमरे में चादर के सहारे पंखे के चुल्ले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद चाचा गिरीश वहां पहुंचे तो कमरे का दरवाजा भीतर से खुला हुआ था। कमरे में गए तो प्रतीक को फांसी पर लटकता देख सन्न रह गए।

 

 

घटना की जानकारी मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के चाचा गिरीश का कहना है कि शनिवार को झूंसी लौटने पर स्कूल के प्रबंधक व आरोपी शिक्षकों के खिलाफ थाने में तहरीर देंगे। उधर, स्कूल के प्रबंधक ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि शनिवार को परिजनों ने स्कूल आने के लिए बोला है। उनके आने पर बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed