फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scam in marriage grant scheme gave benefits twice

घोटाला : शादी अनुदान योजना में घोटाला, दो बार दे दिया लाभ, डीएम ने दिया जांच का आदेश

Thu, 29 Sep 2022 09:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 09:26 PM IST
सार

सूची के अनुसार पूजा शुक्ला का 2021 में 18 मई और फिर 30 अगस्त को रजिस्ट्रेशन कराया गया था। दोनों दफे लाभ भी दिया गया। इसी तरह से राखी, अंकिता पांडेय, साधना, बरम देई, सुषमा, सुशीला, सोनम तिवारी, गीता देवी, श्रद्धा, ज्ञान देवी, सुमन, बबिता के नाम दिए हैं।

विज्ञापन
Scam in marriage grant scheme gave benefits twice
Prayagraj News : शादी अनुदान में घोटाला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाज कल्याण विभाग की शादी योजना में 64 लाख रुपये घोटाले का मामला सामने आया है। कई लोगों को दो बार इस योजना का लाभ दे दिया गया है। इतना ही नहीं, शादी के बाद अगले सत्र में भी योजना का लाभ दिए जाने की शिकायत हुई है। उप निदेशक को जांच सौंपी गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में शिकायत सही होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, अभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

विज्ञापन



जुलाई में लखनऊ के उपेंद्र पटेल नामक व्यक्ति ने डीएम से शिकायत की थी कि 24 बेटियों की दोबारा शादी दिखाई गई है। उन्हें दोबारा 20-20 हजार रुपये जारी किए गए हैं। शिकायतकर्ता ने ऐसे 10 लाभार्थियों की सूची भी दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह सब पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के समय में हुआ है, जो एक अन्य मामले में निलंबित चल रहे हैं।

विज्ञापन

जाति बदलकर भी दे दिया लाभ
सूची के अनुसार पूजा शुक्ला का 2021 में 18 मई और फिर 30 अगस्त को रजिस्ट्रेशन कराया गया था। दोनों दफे लाभ भी दिया गया। इसी तरह से राखी, अंकिता पांडेय, साधना, बरम देई, सुषमा, सुशीला, सोनम तिवारी, गीता देवी, श्रद्धा, ज्ञान देवी, सुमन, बबिता के नाम दिए हैं, जिन्हें दो बार 20-20 हजार रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा 298 ऐसे लाभार्थी भी हैं, जिन्हें शादी के बाद भी अनुदान राशि प्रदान की गई। जबकि, नियमानुसार यह गलत है। इतना ही नहीं, 2017 में कई बेटियों को सामान्य वर्ग में दर्शाते हुए लाभ प्रदान किया गया। जबकि, वे अल्पसंख्यक वर्ग की हैं।


डीएम के निर्देश पर सीडीओ शिपू गिरि ने उप निदेशक समाज कल्याण मंजूश्री श्रीवास्तव को पूरे मामले की जांच सौंपी है। उनसे जुलाई में ही रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन अभी दस्तावेजों का सत्यापन का काम पूरा नहीं हो सका है। इसी क्रम में उप निदेशक ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को दोबारा पत्र लिखकर 27 सितंबर तक रिपोर्ट मांगी थी लेकिन अभी तक नहीं मिल पाई है।

विभाग के एक अफसर के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता की तरफ से उपलब्ध कराए गए दस्तावेज सही पाए गए हैं लेकिन इसमें लाभार्थियों का पता नहीं दिया गया है। ऐसे में रजिस्ट्रेेशन नंबर के आधार पर इनका सत्यापन करने में देरी हो रही है।


उप निदेशक को प्रारंभिक रिपोर्ट भेज दी गई है। सभी दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। जल्द ही फाइनल रिपोर्ट उप निदेशक को भेजी जाएगी। -त्रिनेत्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी


शादी अनुदान में गड़बड़ी की शिकायत आई है। उप निदेशक को जांच सौंपी गई है। आज (बृहस्पतिवार) भी इस बारे में बात हुई है। दो-तीन दिनों में रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -शिपू गिरि, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed