फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sawan 2024: On the last Monday of Sawan, a crowd of innocent devotees gathered at the temples, chants of Har H

Sawan 2024 : सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों पर उमड़ा भोले भक्तों का हुजूम, हर-हर महादेव के गूंजते रहे जयकारे

Mon, 19 Aug 2024 12:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 12:57 PM IST
सार

अंतिम सोमवार को भगवान भोले नाथ को दूध, गंगा जल, पुष्प, धतूरा, भांग, इत्र, बेलपत्र, नैवेद्य, मिष्ठान्न, शमी, हल्दी, देसी घी, दही, चंदन का अर्पण कर आरती की गई। शिव महिम्न स्त्रोत, महामृत्युंजय जप, शिव चालीसा, सुंदरकांड, अखंड रामायण आदि के पाठ मंदिरों पर हो रहे हैं।

विज्ञापन
Sawan 2024: On the last Monday of Sawan, a crowd of innocent devotees gathered at the temples, chants of Har H
सावन के अंतिम सोमवार को सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन महादेव मंदिर में पूुजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सावन महीने के अंतिम सोमवार पर शिव मंदिरों में भोले भक्तों की लंबी कतार लग गई। भोर से ही हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजने लगे। भगवान शिव का विधि विधान से पूजन किया गया। चंदन, भस्म और इत्र से स्नान कराकर शिव लिंग पूजा अर्चना के साथ आरती उतारी गई। मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन पूजन का दौर पूरे दिन चलता रहा। बड़े मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। मंदिरों पर महिलाओं की संख्या काफी अधिक देखी गई।

विज्ञापन






विज्ञापन






अंतिम सोमवार को भगवान भोले नाथ को दूध, गंगा जल, पुष्प, धतूरा, भांग, इत्र, बेलपत्र, नैवेद्य, मिष्ठान्न, शमी, हल्दी, देसी घी, दही, चंदन का अर्पण कर आरती की गई। शिव महिम्न स्त्रोत, महामृत्युंजय जप, शिव चालीसा, सुंदरकांड, अखंड रामायण आदि के पाठ मंदिरों पर हो रहे हैं। मनकामेश्वर मंदिर पर भक्तों की सर्वाधिक भीड़ देखी गई। यहां पर सुबह से ही लंबी कतार लग गई है। पहले दर्शन करने के लिए भक्त भोर से ही पहुंचने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुट्ठीगंज में स्थित भोले गिरि मंदिर, दशाश्वमेध घाट स्थित शिव मंदिर, दारागंज में नागवासुकि मंदिर सहित सिविल लाइंस हनुमत निकेतन स्थित महादेव मंदिर, संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर और भगवान शिव मंदिर कोटेश्वर महादेव, पड़िला महादेव मंदिर, फाफामऊ, सोमेश्वर महादेव मंदिर अरैल नैनी, शिव मंदिर राजरूपपुर के अलावा ग्रामीण अंचलों में स्थित कुंदौरा महादेव मंदिर जंघई, प्राचीन शिव मंदिर बरौत, बेलनाथ मंदिर भीटी आदि मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया।









दारागंज गंगा घाट से जल उठाकर हजारों की संख्या में कांवड़िये काशी विश्वनाथ और बाबा सेमराधनाथ महादेव सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। भोले भक्तों का पूरे दिन मंदिरों में तांता लगा रहा। कई मंदिरों पर विशेष आरती, प्रसाद और भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed