सत्यम हत्याकांड : विश्व हिंदू परिषद ने खीरी चौराहे पर किया चक्काजाम, प्रधान के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
पूरादत्तू चौराहे पर शुक्रवार को विहिप नेता लालमणि तिवारी की अगुवाई में विहिप के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और ग्रामीणों ने पहुंचकर सड़क पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों से जाम खत्म करने का आग्रह करने लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खीरी थाना क्षेत्र के तुर्कपुरपा में बीते सोमवार को बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने में उसके भाई छात्र सत्यम की सड़क पर पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर दा दिन तक खीरी चौराहे पर हंगामें के साथ लोगों ने चक्काजाम कर विरोध जताया था। मामले में लोगों ने आरोपी प्रधान के खिलाफ रासुका, अवैध संपत्ति को कब्जा मुक्त करने की मांग की थी। इसपर जिलाधिकारी ने 48 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन देेकर लोगों को शांत कराया था।
समय बीतने के बाद कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को छात्र सत्यम के गांव खीरी के पूरा दत्तू में विश्व हिंदू परिषद के नेता लाल मणि तिवारी के अगुवाई में विहिप पदाधिकारी और ग्रामीणों ने चक्काजा किया। इससे खीरी कोरांव मार्ग बाधित रहा। आक्रोशित लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों ने 48 घंटे का समय लिया था, जो समय बृहस्पतिवार का बीत गया। लेकिन अभी तक आरोपी प्रधान मोहम्मद यूसुफ के घर बुलडोजर नहीं चला।
दो दिन की मोहलत देने के बाद खत्म हुआ जाम
उसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीम कोरांव व एसडीएम मेजा से विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बात की जिस पर उप जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की तरफ से 20 लख रुपए मुआवजा डेढ बिस्वा जमीन और दो आवास की स्वीकृति हो गई है। इसपर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने एक ज्ञापन दिया। इसमें लोगों द्वारा मांग किया गया कि प्रधान मोहम्मद यूसुफ सहित अन्य परिवार के लोगों के असलहों के लाइसेंस निरस्त हो, दोषियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए।
परिवार के एक सदस्य को दी जाए नौकरी
हिंदू समाज के शमसान व सरकारी जमीन में प्रधान द्वारा बसाए गए मुसलमानों को हटाया जाए, उनके घरों को जमीदोंज किया जाए ,मृतक परिवार के परिजनों के खेती के लिए भूमि दिलाई जाए , परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस किया जाए, और परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाए यदि दो दिन के अंदर यह कार्रवाई नहीं हुई तो विश्व हिंदू परिषद व लोगों द्वारा हिंदू महापंचायत की जाएगी ।वहां उपस्थित आसपास गांव के लोगों ने बताया कि खीरी पुलिस द्वारा हम लोगों के गांव में जाकर हम लोगों को डराया धमकाया जा रहा है कि यदि इस बार तुम लोग इकट्ठा हुए तो तुम लोगों के ऊपर मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया जाएगा।
सोमवार को हुई थी सत्यम शर्मा की हत्या
छेड़खानी को लेकर स्कूल में हुए विवाद के बाद स्कूल से घर लौटते समय छात्र सत्यम शर्मा (16) की खीरी बाजार के पास पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप तुर्कपुरवा के प्रधान मो. युनुस समेत गैर समुदाय के पांच लोगों पर लगाया गया। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें कुछ नाबालिग भी हैं। सभी को पुलिस ने जेल भेजा है। नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।