फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Satish Mishra said: SP-Congress equally responsible for UP plight

सतीश मिश्र बोले : यूपी की दुर्गति के लिए सपा-कांग्रेस बराबर जिम्मेदार

Sat, 19 Feb 2022 11:35 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Satish Mishra said: SP-Congress equally responsible for UP plight
भाजपा का हर वादा जुमला : सतीश मिश्रा
विज्ञापन

कहा-प्रदेश की दुर्गति के लिए सपा-कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार
सगरासुंदरपुर (प्रतापगढ़)। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र मिश्र ने शनिवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। लालगंज तहसील के पहाड़पुर में आयोजित बसपा की जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनहित का कोई काम नहीं किया। भाजपा को झूठों की पार्टी करार देेते हुए बसपा महासचिव ने कहा कि जनता को पंद्रह लाख देने समेत सभी वादे जुमले साबित हुए। प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था का राज नहीं रह गया है। जबकि बसपा की सरकार में गुंडों का क्या हश्र हुआ और प्रशासनिक अमला कैसे काम करता था, यह सब जानते हैं। मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी मुद्दों पर फेल साबित हुई है। उन्होंने सपा व कांग्रेस को भी निशाने पर लिया।

सतीश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश को दुर्गति की स्थिति तक पहुंचाने के पीछे सपा व कांग्रेस भी बराबर के जिम्मेदार हैं। कांग्रेस ने प्रदेश के विकास को जहां पीछे ढकेलने का काम किया, वहीं सपा ने गुंडाराज व अराजकता तथा भ्रष्टाचार को पनपने दिया। जनसभा को बसपा सरकार के पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed