फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saryu should stop at Dayalpur, Bullet train should run via Prayagraj

Prayagraj News: दयालपुर में हो सरयू का ठहराव, प्रयागराज होकर चले बुलेट ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Saryu should stop at Dayalpur, Bullet train should run via Prayagraj
लोकसभा में प्रयागराज के दयालपुर स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस का ठहराव किए जाने की मांग सांसद प्रवीण पटेल ने बुधवार को उठाई। सांसद ने कहा कि दयालपुर के लिए लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं यहां सरयू एक्सप्रेस का दोनों ओर से ठहराव हो। इस दौरान सांसद ने वाराणसी से प्रयागराज होते हुए दिल्ली तक बुलेट ट्रेन चलाए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

लोकसभा में तकरीबन छह मिनट के भाषण में कहा कि महाकुंभ का क्षेत्र उनकी लोकसभा में आता है। पिछले कुंभ में रेलवे की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए। कहा कि प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास का कार्य चल रहा है। हालांकि वहां कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी है। वहां काम की गति बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। ताकि कुंभ के पहले कार्य पूरा हो जाए। प्रवीण पटेल ने इस दौरान यह भी कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पूर्वांचल और बिहार के काफी संख्या में छात्र हैं। इन छात्रों के हित में अगर रेल टिकट में उन्हें रियायत मिल जाए तो बेहतर हो होगा।
विज्ञापन

सांसद ने शहर पश्चिम विधानसभा के मुबारकपुर कोटवा में रेल अंडर पास बनाए जाने, फूलपुर स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग की। सांसद ने दयालपुर स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस के ठहराव की मांग प्रमुखता से की। बता दें कि दयालपुर के लोगों द्वारा किए गए आंदोलन के बाद ही यह स्टेशन कई वर्ष बाद खोला गया। इसके बाद यहां एक पैसेंजर ट्रेन का ही ठहराव दोनों ओर से हो रहा है। स्टेशन बंद न हो इसके लिए वहां के लोगों ने कई माह बिना सफर किए रेल टिकट भी खरीदी। ताकि स्टेशन की आय होती रहे और उसे रेलवे बंद न करे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सरयू एक्सप्रेस का ठहराव यहां दोनों ओर से हो जाए तो उन्हें खासी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed