{"_id":"66d973a459dfc004700af0db","slug":"sarkari-naukri-different-organizations-will-soon-recruit-more-than-1-5-lakhs-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri : अलग-अलग संस्थाएं जल्द करेंगी डेढ़ लाख से अधिक भर्तियां, फिर होने जा रही 45000 सिपाही भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sarkari Naukri : अलग-अलग संस्थाएं जल्द करेंगी डेढ़ लाख से अधिक भर्तियां, फिर होने जा रही 45000 सिपाही भर्ती
Thu, 05 Sep 2024 02:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 40 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की गई है। आने वाले दिनों में 40 हजार पदों फिर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए अधियाचन भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षा सेवा चयन आयोग का भी गठन हो चुका है।
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं को आने वाले दिनों में बेहतर अवसर मिलने जा रहे हैं। अलग-अलग संस्थाओं की ओर से डेढ़ लाख से अधिक पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। रोजगार मेले में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सिपाही के 60 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती परीक्षा संपन्न हो गई है। जल्द ही परिणाम घोषित होंगे और प्रदेश में सुरक्षा का ढांचा और मजबूत होगा। इसी क्रम में सिपाही के 45 हजार पदों पर फिर भर्ती होने जा रही है। इसकी तैयारी कर ली गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 40 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की गई है। आने वाले दिनों में 40 हजार पदों फिर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए अधियाचन भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षा सेवा चयन आयोग का भी गठन हो चुका है। इस आयोग में भी 60 हजार भर्तियां इंतजार कर रही हैं। इन पदों पर भी जल्द भर्ती होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई अन्य संस्थाओं की ओर से हजारों पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएंगी। पूर्व की सरकारों की तरह जाति एवं क्षेत्रवाद हावी नहीं होगा। उन्हाेंने कहा कि नकल कराने वाले भी जेल जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन