फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Santragachi Express saved from burning train due to alertness of checking staff, AC 3 coach caught fire

रेलवे : चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से बर्निंग ट्रेन होने से बची संतरागाछी एक्सप्रेस, एसी थ्री कोच में लगी थी आग

Wed, 18 Oct 2023 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 06:15 PM IST
सार

उन्होंने तत्काल नीचे आकर देखा तो पता चला कि, ब्रेक बाइंडिंग के कारण हॉट एक्सेल हो गया है। वहां से निकल रही आग और धुआं एवं आ रही दुर्गंध को देखते हुए उन्होंने इसकी सूचना प्रयागराज स्थित कंट्रोल रूम को दी।

विज्ञापन
Santragachi Express saved from burning train due to alertness of checking staff, AC 3 coach caught fire
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के चेकिंग स्टाफ की सक्रियता से संतरागाछ़ी एक्सप्रेस मंगलवार की देर रात बर्निंग ट्रेन होने से बच गई। ट्रेन के एसी थ्री कोच बी-3 में ब्रेक बाइडिंग से हुए हॉट एक्सेल के चलते उसके पहियों से चिंगारी एवं धुआं निकलता देख उसमें सवार चेकिंग स्टाफ ने समय रहते इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। क्योंकि इसमें अगर जरा भी विलंब होता तो वहां आग की एक बड़ी घटना हो सकती थी। डीआरएम हिमांशु बडोनी ने चेकिंग स्टाफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

विज्ञापन



बताया जा रहा है कि गाड़ी संख्या 22858 आनंद विहार से चलकर पश्चिम बंगाल के संतरागाछी को जाती है। मंगलवार को प्रयागराज आने के पूर्व फतेहपुर के होम सिग्नल पर ट्रेन जब खड़ी हुई तो ट्रेन में कार्यरत ऑन ड्यूटी स्टाफ दयानंद पाण्डेय एवं राजीव कुमार दास को बी-3 कोच में कुछ असामान्य स्थिति का एहसास हुआ। उन्होंने तत्काल नीचे आकर देखा तो पता चला कि, ब्रेक बाइंडिंग के कारण हॉट एक्सेल हो गया है। वहां से निकल रही आग और धुआं एवं आ रही दुर्गंध को देखते हुए उन्होंने इसकी सूचना प्रयागराज स्थित कंट्रोल रूम को दी।

विज्ञापन

ब्रेक बाइडिंग से हुए हॉट एक्सेल के चलते

साथ ही बिना कोई विलंब किए रेलवे की विद्युत लाइन (ओएचई) को बंद कराया गया। इसके बाद ऑन ड्यूटी रेल कर्मी द्वारा बड़ी समझदारी के साथ त्वरित कार्य करते हुए ट्रेन में उपलब्ध अग्निशामक यंत्र का प्रयोग कर बी-3 कोच के जिस स्थान से आग एवं धुआं निकल रहा था उससे नियंत्रित किया। उन्होंने अपनी सतर्कता से संभावित दुर्घटना की संभावना को समाप्त किया गया । इसके बाद फतेहपुर स्टेशन पर भी ट्रेन परीक्षण स्टाफ द्वारा गाड़ी को चेक किया गया। वहां जांच के दौरान पुष्टि हुई कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण ऐसा हुआ। इसके बाद ट्रेन वहां से प्रयागराज को रवाना हुई।

 

दोनों चेकिंग स्टाफ किए जाएंगे सम्मानित

एनसीआर के सीनियर पीआरओ डा. अमित मालवीय ने बताया कि दयानंद पांडेय और राजीव कुमार दास की त्वरित कार्रवाई की डीआरएम प्रयागराज ने सराहना की है। उन्हें सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed