फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sangh branches will expand, target of one lakh by March 2024

RSS : संघ की शाखाओं का होगा विस्तार, मार्च 2024 तक एक लाख का लक्ष्य

Sat, 15 Oct 2022 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 09:58 PM IST
सार

वर्तमान में संघ की शाखाएं 55 हजार स्थानों पर चल रही हैं।  प्रयागराज में रविवार से होने जा रही अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के माध्यम से संघ पदाधिकारी शाखाओं के विस्तार की योजना बनाएंगे। 

विज्ञापन
Sangh branches will expand, target of one lakh by March 2024
आरएसएस - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के वर्ष 2025 में सौ वर्ष पूरे होने को लेकर संघ द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। शताब्दी वर्ष के पूर्व वर्ष 2024 में लोकसभा का चुनाव भी है। इस चुनाव में एक बार फिर से केंद्र की सत्ता पर भाजपा काबिज हो, इसकी रूपरेखा संघ ही निर्धारित करेगा। चुनाव के पूर्व मार्च 2024 तक संघ ने अपनी शाखाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है। मार्च 2024 तक देश भर में संघ ने एक लाख स्थानों पर शाखाओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन



वर्तमान में संघ की शाखाएं 55 हजार स्थानों पर चल रही हैं।  प्रयागराज में रविवार से होने जा रही अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के माध्यम से संघ पदाधिकारी शाखाओं के विस्तार की योजना बनाएंगे। साथ ही मजहबी दीवार तोड़ने के लिए मुस्लिम समाज से संवाद को बढ़ाने के लिए क्या प्रयास किए जाएं, उस पर भी विशेष मंथन होगा।
विज्ञापन



संघ प्रमुख द्वारा विजयादशमी के मौके पर दिए गए वक्तव्य में भी स्पष्ट किया गया था  अल्पसंख्यकों को साथ लेकर सकारात्मक वातावरण बनाने की जरूरत है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर बताते हैं कि गौहनियां में आयोजित बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन  भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले,  सभी सह सरकार्यवाह एवं अन्य अखिल भारतीय अधिकारियों सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sangh branches will expand, target of one lakh by March 2024
Prayagraj News : संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए जयपुरिया स्कूल पर बना स्वागत द्वार। - फोटो : अमर उजाला।

कश्मीरी पंडितों की हत्या और समसामयिक विषयों पर भी होगी चर्चा 
गौहनियां स्थित वात्सल्य परिसर में चार दिवसीय बैठक में  संघ कार्य के विस्तार का वृत्त भी लिया जाएगा। देश में वर्तमान समय में चल रहे समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होगी। इसमें मुख्य रूप से हिंदुओं पर पिछले दिनों हुए हमले, जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हो रही हत्या, केरल में संघ के स्वयं सेवकों पर हो रहे हमले आदि मुद्दों पर भी विशेष चर्चा होगी। 


मातृभाषा में शिक्षा भी संघ के एजेंडे में 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संगम नगरी में होने वाली बैठक में मातृभाषा में शिक्षा उपलब्ध करवाए जाने पर भी चर्चा होगी। संघ प्रमुख भी मातृभाषा के विस्तार का समर्थन करते हैं। इसी वजह से संघ के सभी आयोजनों में पदाधिकारी अपना संबोधन हिंदी में ही देने का प्रयास करते  हैं। भले ही वे गैर हिंदीभाषी क्षेत्र के हों। संघ का प्रयास है कि तकनीकी शिक्षा भी हिंदी में ही दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed