फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sangeet Samiti praygraj fresher function

फ्रेशर फंक्शनः सांगीतिक प्रस्तुतियों से नवागंतुकों का स्वागत

Sun, 15 Sep 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sangeet Samiti praygraj fresher function
Sangeet Samiti praygraj fresher function - फोटो : CITY DESK
प्रयाग संगीत समिति में नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रयाग संगीत समिति के मेहता प्रेक्षागृह में शनिवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संगीत शिक्षिका कृष्णा गुहा के निर्देशन में प्रभाकर के छात्र-छात्राओं ने राग छायानट, छोटा ख्याल में झूम झननन बाजे पायलिया सुनाकर समा बांधा। फिर तराना, तदियन तन देरे न तदानि तन, झूला गीत, बोल-झूला धीरे झुलाओ सावरिया पड़ बूंदनिया प्रस्तुत करके मंत्रमुग्ध किया। इन कलाकारों में रेखा प्रतिभा, सोनी रीना, अशिता, श्यामली, पूनम, सोनम, वंशिका, रूचि, सताक्षी, अनीता, इंदू, आयुष, लॉरेंस आदि शामिल थे।
इसी क्रम में अर्चना दास के निर्देशन में राग यमन, छोटा ख्याल में पूजा, हिमाशी, अनन्या, आद्या, ऋषभ, निखिल, अक्षय, अभिषेक आदि ने रचना प्रस्तुत की। वर्षा मिश्रा के निर्देशन में पारंपरिक कथक के तहत आमद, थाट, परन, लड़िया, तिहाइया आदि के बाद शिव वंदना, दादरा, रंगी सारी गुलाबी चुनरिया मोहे मारो न नजरिया सावरिया रे प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

जान्हवी मिश्रा के निर्देशन में कथक के तहत गणेश वंदना के बाद पं.रेवती रमण चतुर्वेदी के निर्देशन में सिंथेसाइजर पर राग दरबारी में मसीदखानी, बड़ा ख्याल तथा रजाखानी, छोटा ख्याल की प्रस्तुति आनंदित करती रही। कलाकारों में सतकृत पोद्दार, बोधादित्य, अक्षत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता विश्वकर्मा के निर्देशन में भरतनाट्यम के तहत गणपति आराधना पर आंगिक अभिनय के बाद अर्शिता, शिवानी, स्वाति ने जत ताल में निबद्ध शुद्ध शास्त्रीय प्रस्तुति की। डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में सितार प्रस्तुति के तहत प्रियांशु, सामर्थ, आन्या, अन्जू, श्रृद्धा, रितु, स्तुति, कुशाग्र ने राग मियां मल्हार में रजा खानी छोटा ख्याल, तीन ताल में गत, आलापचारी, तान-झाला आदि प्रस्तुत किया। संगतकारों में हारमोनयिम पर उस्ताद, शमशाद अहमद खां, तबला पर तपन चक्त्रस्वर्ती, पं.महेंद्र मालवीय,संदीप भट्टाचार्य, पं. सुनील मिश्र ने संगत किया। सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष आदित्य नारायण, निदेशक देवेंद्र सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अंत में छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। संयोजन उमा दीक्षित और संचालन पूजा यादव और गरिमा सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed