फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sangam will be meeting Ganga Samagra, Sangh chief Mohan Bhagwat will attend

संगम तीरे होगी गंगा समग्र की बैठक, संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे शिरकत

Sat, 06 Feb 2021 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sangam will be meeting Ganga Samagra, Sangh chief Mohan Bhagwat will attend
डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
तकरीबन तीन माह के अंतराल के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत एक बार फिर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां वह नदियों, तालाबों और सभी तरह के जल स्रोतों को बचाने के लिए 20 फरवरी को संगम तट पर गंगा समग्र की राष्ट्रीय बैठक में शिरकत करेंगे। गंगा सेवकों के साथ होने वाली इस बैठक में गंगा की निर्मलता के लिए कार्य करने वाले ही नहीं, बल्कि गंगा समाज से जुड़े प्रत्येक वर्ग की बेहतरी के लिए मंथन होगा। इसमें मल्लाह, पंडा, कर्मकांड करने वाले पुजारी, माली सहित सभी की आजीविका का मुद्दा उठेगा। 
विज्ञापन


मोहन भागवत के प्रयागराज आगमन के पूर्व माघ मेला क्षेत्र में 18 फरवरी गंगा समग्र की प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। हालांकि संघ की ओर से इस कार्यक्रम की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि संघ प्रमुख का प्रयागराज आगमन का कार्यक्रम तय है। वह 19 फरवरी की रात में ही यहां पहुंच जाएंगे। 20 फरवरी को वह गंगा समग्र की बैठक में भाग लेंगे। चर्चा है कि यह बैठक माघ मेला में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में हो सकती है। इस बैठक में  संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल के भी शामिल होने की संभावना है। बैठक में नदियों में प्रदूषित कचरे को रोकने, तालाबों को पुनर्जीवित करने के संबंध में लोगों को जागरूक करने की मुहिम पर भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन

तालाबों के संरक्षण के साथ समाज सेवा का भी कार्य कर रहा गंगा समग्र

गंगा समग्र तालाबों के संरक्षण के साथ ही उनके पुनरोद्धार के लिए भी काम कर रहा है। संगठन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम किए जा रहे हैं। जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही संगठन समाज में भी सेवा कार्य कर रहा है। कोरोना काल में भी संगठन द्वारा समाज सेवा के तमाम कार्य किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed