फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Samples taken for quarantine doctors and para medical staff

क्वारंटीन डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टॉफ के लिए गए नमूने

Sat, 16 May 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Samples taken for quarantine doctors and para medical staff
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
प्रवासी लोगों के आने से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की ओपीडी में स्क्रीनिंग कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को दो लोगों को कोरोना की आशंका में भर्ती किया गया है। जबकि जांच के लिए 95 लोगों का नमूना भेजा गया है। इसमें दारागंज के लैब तकनीशियन के परिजन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की सूचनानुसार लैब तकनीशियन के पिता, पत्नी और बेटी के साथ 35 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे प्रवासी लोगों में संदेह के आधार पर कालिंदीपुरम भेजकर क्वारंटीन कराया गया है। संदेह के आधार पर उनके नमूने भी लिए गए हैं। सीएमओ के मुताबिक अकेले कालिंदीपुर से 75 नमूने लिए गए हैं। कुछ पुलिस कर्मियों के भी नमूने लिए जाने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


उधर, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में क्वारंटीन पर गए डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ  का भी नमूना लिया गया है। इसकी संख्या 20 बताई जा रही है। एसआरएन में चल रही ओपीडी में संदेश के आधार पर नैनी के दो युवकों को कोरोना संदिग्ध वार्ड में आइसोलेट किया गया है। दोनों की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 एसपी सिंह ने बताया कि और दिनों के मुकाबले शुक्रवार को 350 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेह के आधार पर कुछ लोगों को होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरायनाइत के लगड़ीपुर कनिहार क्षेत्र में 533 घरों को सैनिटाइज किया गया। सीएमओ ने शुक्रवार की रात पॉजिटिव आए तीन युवकों के गांवों में कन्टेनमेंट एक्टिविटी शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें सैदाबाद पुरानी बाजार, उतरावं का टिकरी, प्रतापपुर का बीरापुर गांव और दारागंज का इलाका शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed