फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   samples for 47 people in majhilgaon and diha

मझिलगांव और डीहा में 47 लोगों के लिए गए नमूने

Mon, 29 Jun 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
samples for 47 people in majhilgaon and diha
samples for 47 people in majhilgaon and diha - फोटो : PRATAPGARH
जिले से गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने मझिलगांव और डीहा में 47 लोगों का सैंपल लिया। मझिलगांव में बहू की मौत के बाद सास की भी कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके चलते इस गांव को फिर से सील कर दिया गया है। रविवार को जिले से पहुंची टीम ने महिला के संपर्क में रहे लोगों का सैंपल लिया।
विज्ञापन

कुंडा के मझिल गांव में मुंबई से आई एक महिला कोरोना पाजिटिव हो गई थी। पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत हो गई। कुछ दिन बाद उसी महिला की सास को दिक्कत हुई तो उसे लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। वहां पर अन्य जांचों के अलावा कोरोना की जांच हुई तो वह भी पाजिटिव निकली।
विज्ञापन

वृद्ध होने के चलते महिला की अस्पताल में ही मौत हो गई। इसके बाद शव को गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया। उधर रविवार को जिले से टीम पहुंची और महिला के संपर्क में रहे 17 लोगों की जांच की गई। इसके बाद टीम डा.रोहित सिंह की अगुवाई में डा.राकेश, करुणेश के साथ डीहा गांव पहुंची और वहां 27 लोगों का सैंपल लिया। इसमें प्रधान ध्यानी सिंह, जैकी सिंह, जितेंद्र सिंह, रोहित सिंह आदि का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 16 लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
बाघराय थाना क्षेत्र के चौबरियन का पुरवा टेकीपट्टी गांव में दर्जन भर लोगों ने एक जगह एकत्रित होकर धारा 144 का उल्लंघन किया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के निवान सिंह, खुशहाल सिंह, गुड्डू सिंह, नीमैन सिंह, गप्पू सिंह, भृगुनाथ सिंह, चंद्र भवन, अनिल कुमार, आकाश शर्मा, रामराज, मदनलाल, भाई लाल, श्याम शर्मा, राममिलन, घनश्याम, सोनू शर्मा के विरुद्ध धारा 144 के उल्लंघन, महामारी फैलाने व आपदा प्रबधंन का पालन न करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
छह के खिलाफ जमीन कब्जाने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed