फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sameer accused of running sex racket, seven more spa centers in the same city, one YouTuber also in the gang

Prayagraj : सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी समीर के शहर में ही सात और स्पा सेंटर, गैंग में एक यूट्यूबर भी

Sun, 08 Sep 2024 06:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 06:24 PM IST
सार

30 अगस्त को दोपहर 3:35 बजे सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट चलाने संबंधी वीडियो अमित और उसके साथी ने ही पोस्ट किए थे। दावा किया था कि युवतियां पैसे लेकर मसाज के अलावा भी सेवाएं देती हैं। रिकॉर्ड वीडियो से भी एक शख्स इसकी हामी भरते दिखता है।

विज्ञापन
Sameer accused of running sex racket, seven more spa centers in the same city, one YouTuber also in the gang
पी स्क्वॉयर मॉल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पी स्क्वाॅयर मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने में फरार आरोपी समीर खान शहर में ही सात और स्पा सेंटर चला रहा है। पुलिस के आगे इसका भंडाफोड़ करने वाले अमित पांडेय का दावा है कि इसका गैंग काली फिल्म वाली प्रेस लिखी गाड़ियों से लड़कियों को एक से दूसरे स्पा सेंटर तक लाता था। इनके गैंग में एक यूट्यूबर भी है।

विज्ञापन


30 अगस्त को दोपहर 3:35 बजे सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट चलाने संबंधी वीडियो अमित और उसके साथी ने ही पोस्ट किए थे। दावा किया था कि युवतियां पैसे लेकर मसाज के अलावा भी सेवाएं देती हैं। रिकॉर्ड वीडियो से भी एक शख्स इसकी हामी भरते दिखता है। हालांकि, अमर उजाला वीडियो के असली होने की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन


इन्हीं वायरल वीडियो के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने बस अड्डे स्थित पी स्क्वॉयर मॉल में संचालित चार स्पा सेंटर सील किए थे। इसमें पैराडाइज स्पा का मालिक समीर है, जबकि अन्य मालिक भानू, गौरव, इरफान और सपना देवी हैं। सपना समेत 13 लड़कियों और सात युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया और बरामद चीजों के आधार पर सेक्स रैकेट चलने का दावा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल अमित पांडेय, स्पा सेंटर का वीडियो उसने ही बनाया था। वजह पूछने पर बताया कि समीर खान और उसके गुर्गों ने डेढ़ महीने पहले उसके दोस्त को स्पा सेंटर के बाहर पीटा था। इसका बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ हफ्तों इनकी रेकी की। समीर और उसके गुर्गों के सभी सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले, गाड़ियों की जानकारी जुटाई और वीडियो एक्स पर पोस्ट कर पुलिस से कार्रवाई करा दी। अमित के मुताबिक समीर के सिविल लाइंस में ही छह स्पा सेंटर अभी चल रहे हैं। एक स्पा सेंटर कैंट में भी संचालित है। इसकी जानकारी भी सभी को है।

सेक्स रैकेट मामले में माॅल मालिक, कर्मचारियों से पूछताछ

सिविल लाइंस में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालन के मामले की जांच के क्रम में एक बार फिर पुलिस पी स्क्वॉयर मॉल में पहुंची। यहां जांच में जुटे अफसरों ने मॉल मालिक संजीव जैन व कर्मचारियों से पूछताछ की। मॉल मालिक ने बताया कि जिन चार दुकानों में स्पा सेंटर चल रहे थे, उनमें से दो दुकानें वह बेच चुके थे जबकि दो किराये पर दी थी।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में मॉल मालिक ने बताया कि स्पा सेंटर के नाम पर उनसे दो दुकानें किराये पर ली गई थीं। जबकि दो अन्य दुकानें उन्होंने पहले ही बेच दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि स्पा सेंटर में होने वाली अनैतिक गतिविधियों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने मॉल के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की। गौरतलब है कि 30 अगस्त को इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 13 युवतियों व महिलाओं समेत 20 को गिरफ्तार किया था। एक सितंबर को सभी आरोपी जेल भेज दिए गए थे।

शहर छोड़कर भाग निकले तीन फरार आरोपी

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले के तीन फरार चल रहे आरोपी शहर छोड़कर भाग निकले हैं। इनमें समीर खान, गौरव व भानु शामिल है। समीर व गौरव वाराणसी के रहने वाले हैं। समीर के बारे में यह भी बात सामने आई है कि अतीक अहमद गैंग से जुड़े मरियाडीह, बेली व फाफामऊ स्थित रूदापुर के कई युवकों का उससे मिलना-जुलना था। वह समीर के स्पा सेंटरों में भी अक्सर आते थे। समीर के दो और नाम सामने आए हैं जिनमें से एक सुल्तान व दूसरा अबू बकर है जो वह अलग-अलग लोगों को बताता था।

फिलहाल पुलिस के साथ ही एसओजी की तीन टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगी हैं लेकिन सात दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसीपी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियाें की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। उनके हरसंभव ठिकानों पर पहुंचकर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed