फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Salary of employees, teachers stuck in higher education, complaint reached to the government

उच्च शिक्षा में कर्मचारियों, शिक्षकों का वेतन फंसा, शासन तक पहुंची शिकायत

Sat, 22 May 2021 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 May 2021 12:26 AM IST
सार

  • क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों, कुलसचिवों को पत्र जारी 
  • समय से वेतन जारी न करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

विज्ञापन
Salary of employees, teachers stuck in higher education, complaint reached to the government
salary - फोटो : social media

विस्तार

राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों और स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों में शिक्षकों, कर्मचारियों का वेतन फंसा हुआ है। इस मामले में शासन ने संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशक, सभी राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


शासन तक शिकायत पहुंची है कि कई राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों और स्वत्ति पोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। कोविड की चुनौतियों का सामना करते हुए शिक्षक ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं। तमाम शिक्षक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। विपरीत परिस्थितियों में काम करने के बावजूद शिक्षकों का वेतन फंसा हुआ है।
विज्ञापन


इस मामले में विशेष सचिव अब्दुल समद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन भुगतान राजकीय कोष से और स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन भुगतान प्रबंधतंत्र द्वारा किया जाता है। कोविड-19 संक्रमण काल में शिक्षकों का समय से वेतन भुगतान न किया जाना अत्यंत खेदजनक है। विशेष सचिव ने निर्देश दिए हैं कि सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में शिक्षकों/कार्मिकों का वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। अगर किसी शिक्षक का वेतन भुगतान समय से नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed