फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saints shout to make Yogi Adityanath the Chief Minister again

संत सम्मेलन : योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए संतों ने भरी हुंकार

Thu, 03 Feb 2022 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 10:32 PM IST
सार

संत सम्मेलन में जितेंद्रानंद सरस्वती जी ने कहा कि ये जो रामजन्म भूमि में मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। इसमें कल को यूपी में कोई और सरकार आ गई और पुराने दर्ज एफाईआर  के मुताबिक रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र का बैंक एकाउंट सीज कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Saints shout to make Yogi Adityanath the Chief Minister again
Prayagraj News : माघ मेले में आयोजित सम्मेलन में मौजूद संत। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच संगम की रेती पर बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद केमाघ मेला शिविर में संत सम्मेलन का आयोजन हुआ। संत सम्मेलन में पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में हिंदू धर्म की रक्षा करने वाली सरकार चुनने के लिए संतों ने हिंदू समाज से आवाहन किया और यूपी में दूबारा योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की हुंकार भरी। 

विज्ञापन



संत सम्मेलन में जितेंद्रानंद सरस्वती जी ने कहा कि ये जो रामजन्म भूमि में मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। इसमें कल को यूपी में कोई और सरकार आ गई और पुराने दर्ज एफाईआर  के मुताबिक रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र का बैंक एकाउंट सीज कर दिए जाएंगे। यह कोई चुनाव नहीं यह धर्म और अधर्म की जीत पर आधारित चुनाव होगा। यूपी का विधानसभा चुनाव देश का भविष्य तय करने  जा रहा हैं।
विज्ञापन



हम सभी का कर्तब्य है इस धर्म और अर्धम की लड़ाई में धर्म केपक्ष में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें। एक संत केंद्र में बैठाया और एक संत को यूपी केगद्दी पर बैठाया तब आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा हैं। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा है इसको लोग कहते थे ये नामुमकिन है ऐसा कभी हो नहीं सकता लेकिन ये सब साधु संतो की और अच्छे लोगों की ये शक्ति है जो नामुमकिन भी मुमकिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी कैलाश मानसरोवर भी आने वाला है, पीओके भी आने वाला है, राम राज्य भी आने वाला है। लेकिन इन सब केलिए हम सभी संतों को एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्रों में सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए और सरकार बनाने के लिए समाज को जागरूक करें जाति, मत, पथ व संप्रदाय से ऊपर उठकर शत प्रतिशत मतदान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed