फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saints prayed for the safe completion of Maha kumbh, sadhus of all 13 Akharas participated

Prayagraj : महाकुंभ सकुशल संपन्न होने के लिए संतों ने प्रार्थना की, सभी 13 अखाड़े के साधु हुए शामिल

Fri, 13 Sep 2024 12:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 12:32 PM IST
सार

प्रांगण में जुटे सभी 13 अखाड़ों के संतों ने श्रीचंद्र भगवान की पूजा की। भगवान का फूलों से भव्य शृंगार किया गया। सुबह आठ बजे से ही अखंड पाठ, रामचरितमानस का पाठ शुरू किया गया। अखाड़े के महंत महेश्वरदास ने श्रीचंद्र भगवान के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Saints prayed for the safe completion of Maha kumbh, sadhus of all 13 Akharas participated
उदासीन अखाड़े में भगवान श्रीचंद की जयंती मनाई गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ-2025 का सफल आयोजन के लिए कृष्णा नगर, कीडगंज स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में संतों ने श्रीचंद्र भगवान से आशीष मांगा। बृहस्पतिवार को अखाड़े के इष्ट देव श्रीचंद्र भगवान की 530वीं जयंती पर इष्ट देव का विशेष पूजा-अर्चना की गई।

विज्ञापन









 

प्रांगण में जुटे सभी 13 अखाड़ों के संतों ने श्रीचंद्र भगवान की पूजा की। भगवान का फूलों से भव्य शृंगार किया गया। सुबह आठ बजे से ही अखंड पाठ, रामचरितमानस का पाठ शुरू किया गया। अखाड़े के महंत महेश्वरदास ने श्रीचंद्र भगवान के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

महंत दुर्गादास ने कहा कि हम संतों की कामना है कि प्रयागराज की धरती पर लगने वाला महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न हो। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत यमुनापुरी ने कहा कि सभी अखाड़े के संत श्रीचंद्र भगवान से राष्ट्र की एकता के लिए कामना करते हैं। अखाड़े के सचिव व्यास मुनि ने अखाड़े की परंपरा के बारे में जानकारी साझा की। अखाड़े में देर शाम तक भंडारा भी चला। इसमें प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर महंत अद्यैतानंद, निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत ओंकार गिरि, कोठारी शिवानंद, हंसमुनि, मुकामी बंशीदास मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी संतों पर लगाम लगाएंगे मेला प्रशासन

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में जुटे संतों ने महाकुंभ मेले से जुड़ी गतिविधियों पर भी चर्चा की। संतों ने महाकुंभ के दौरान आने वाले फर्जी संतों पर नकेल कसे जाने की बात कही। तय किया गया कि इस बारे में मेला प्रशासन से बात की जाएगी। महंत यमुनापुरी ने कहा कि फर्जी संतों पर रोक हर हाल में लगनी ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed