फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saints on hunger strike stopped deputy CM's vehicle

भूख हड़ताल पर बैठे संतों ने डिप्टी सीएम का वाहन रोका 

Sun, 05 Jan 2020 12:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Jan 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Saints on hunger strike stopped deputy CM's vehicle
keshav prasad maurya - फोटो : प्रयागराज
मेला क्षेत्र में भूमि और सुविधाओं के आवंटन की मांग को लेकर तीन दिन से धरने दे रहे साधु -संतों ने शनिवार को डिप्टी सीएम का वाहन रोक लिया। ज्ञापन देकर भूमि सुविधा दिलाने की मांग की। करीब 20 मिनट तक डिप्टी सीएम से एसपी मेला दफ्तर से सामने वार्ता होती रही, लेकिन हल नहीं निकला।  डिप्टी सीएम ने दो प्रदर्शनकारियों को बताया कि नई संस्थाओं के लिए बजट नहीं है, इसलिए उनको मेला क्षेत्र में सुविधाएं नहीं मिल सकती हैं।
विज्ञापन


इससे नाराज संतों ने रविवार से सीएम आवास पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। डिप्टी सीएम का वाहन रोकने वालों में महंत अंबुज कुमार पांडेय, जय सीताराम असहाय वृद्ध सेवा संस्थान के संत दूधनाथ शास्त्री, जय सीताराम तप एवं ज्ञान आश्रम के संत राम बहादुर शास्त्री, स्वामी दीनानंद राजेश्वरी कल्याण के स्वामी दीनानंद, रामचंद सेवा संस्थान के स्वामी भीम महाराज, हरिओम सेवा शिविर के अमृत लाल, मां शक्तिपीठ की साध्वी मधु तिवारी, आश्रम अंजनीगढ़ के त्रिलोचनानंद महाराज और शैक्षणिक सेवा न्याय राघवानंद के बलदेवानंद परमहंस शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed