फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saharanpur Vande Bharat Express will be the longest distance in the country

Railway Board: देश में सबसे ज्यादा दूरी तय करेगी प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, 769 किमी. का होगा सफर

Thu, 29 Jun 2023 03:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 03:26 PM IST
सार

पिछले सप्ताह ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का एलान किया। ट्रेन का लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होकर चलना तकरीबन तय है।

विज्ञापन
Saharanpur Vande Bharat Express will be the longest distance in the country
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से सहारनपुर के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत सीरीज की देश में सबसे ज्यादा लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन होगी। वाया लखनऊ होकर चलाए जाने वाली यह ट्रेन कुल 769 किमी. का सफर तय करेगी। वर्तमान समय सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही है। खास बात यह है कि वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत भी प्रयागराज के ही रास्ते संचालित हो रही है, जबकि सहारनपुर वंदे भारत भी प्रयागराज तक ही आएगी।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का एलान किया। ट्रेन का लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होकर चलना तकरीबन तय है। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से सहारनपुर तक यह रेलमार्ग कुल 769 किमी लंबा है। इस ट्रेन के संचालन की तिथि और शेड्यूल रेलवे बोर्ड द्वारा किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रयागराज और सहारनपुर के लिए यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन रहेगी। प्रयागराज से होकर से वाराणसी-नई दिल्ली एवं सहारनपुर के रास्ते देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मौजूदा समय हो रहा है। इसमें कुल तीन वंदे भारत ही वर्तमान समय 700 किमी या उससे ज्यादा दूरी का सफर तय कर रही हैं। इसमें नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 757 किमी, सिकंदराबाद-विशाखापट्नम 703 किमी और भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत 701 किमी का सफर तय कर रही हैं। सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि बोर्ड से ही तय होगा कि ट्रेन कब शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी वाली दस वंदे भारत एक्सप्रेस

प्रयागराज-सहारनपुर - 769 किमी (प्रस्तावित)

वाराणसी- नई दिल्ली - 757 किमी
सिकंदराबाद-विशाखापट्नम - 703 किमी

भोपाल-नई दिल्ली - 701 किमी
सिकंदराबाद- तिरुपति - 661 किमी

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - 655 किमी
पुरी -हावड़ा - 640

मुंबई सीएसटी- मडगांव - 590 किमी
तिरुवअनंतपुरम-कासरगोड - 587 किमी

हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी - 562 किमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed