फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rupees 15 lakh fraud

प्रयागराजः एनजीओ में काम दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी

Mon, 25 May 2020 04:36 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
rupees 15 lakh fraud
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
सिविल लाइंस निवासी नीरज श्रीवास्तव से एनजीओ में काम दिलाने के नाम पर ₹15 लाख की धोखाधड़ी की गई। उन्होंने जार्जटाउन थाने में शिकायत करते हुए 3 लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया है। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि अल्लापुर में बाघमबारी गद्दी के पास रहने वाले जितेंद्र श्रीवास्तव उनके पूर्व परिचित हैं। जिन्होंने एक दिन उन्हें अपने अल्लापुर स्थित मकान पर बुलाकर नवीन कुमार द्विवेदी व रवि शर्मा से मिलवाया।
विज्ञापन


साथ ही बताया कि नवीन का एनजीओ है और वह उन्हें एनजीओ का काम दिलवा सकते हैं। इस तरह फर्जी दस्तावेज दिखाकर विश्वास में ले लिया और फिर एनजीओ में काम दिलाने के नाम पर नगद व चेक के माध्यम से 15 लाख रुपए विभिन्न किस्तों में ले लिए। काम ना मिलने पर जब उन्होंने रुपए वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगे। जॉर्जटाउन पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर 4 लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed