फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Running unlicensed hotel, restaurant

बिना लाइसेंस के चल रहे होटल, रेस्टोरेंट

Mon, 10 Oct 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 10 Oct 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Running unlicensed hotel, restaurant
पठानकोट के होटल में शहीदों के परिवार के लिए सब कुछ फ्री - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सिविल लाइंस समेत शहर के अन्य इलाकों में काफी होटल और रेस्टोरेंट नगर निगम से बिना लाइसेंस लिए चलाए जा रहे है। इनमें कई बड़े और नामी होटल, रेस्टोरेंट भी शामिल हैं, जिन्हें लाइसेंस के लिए सालाना 7500 रुपये अदा करना मुनासिब नहीं लग रहा है। हालांकि जिन्होंने निगम से अब तक लाइसेंस नहीं लिया है, पूर्व के वर्षों में लाइसेंस बनवा भी चुके हैं। नगर निगम प्रशासन अब उन्हें नोटिस जारी कर रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के रिकार्ड के मुताबिक सिविल लाइंस स्थित होटल साकेत, होटल रवीशा, होटल गैलेक्सी, होटल रिजेंसी, बीकानेरवाला, मयखाना रेस्टोरेंट तेलियरगंज, महफिल रेस्टोरेंट कटघर, राजदूत रेस्टोरेंट लीडर रोड, आइसबर्ग रेस्टोरेंट ट्रांसपोर्ट नगर समेत दो दर्जन से अधिक होटल, रेस्टोरेंट नगर निगम से बिना लाइसेंस लिए संचालित हो रहे हैं। नियमानुसार इन्हें हर वर्ष लाइसेंस बनवाना होता है। इस वित्तीय वर्ष में भी कई ने लाइसेंस बनवा भी लिए लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी दो दर्जन से अधिक लाइसेंस लेने के लिए आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के होटल, रेस्टोरेंट के संचालन पर 25 प्रतिशत सरचार्ज का प्रावधान है। अपर नगर आयुक्त एवं लाइसेंस अधिकारी स्वास्थ्य विभाग सुमित कुमार के निर्देश पर इन होटल, रेस्टोरेंट के संचालकों को नोटिस भेजा जा रहा है। लाइसेंस न बनवाने पर अब उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed