फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Runners will run on the half-completed track of the stadium

Prayagraj News: स्टेडियम के आधे-अधूरे ट्रैक पर दौड़ेंगे धावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Runners will run on the half-completed track of the stadium
उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की राज्य स्तरीय सब जूनियर वर्ग की तीन दिवसीय प्रतियोगिता मंगलवार से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में खेली जाएगी। एथलेटिक्स की स्पर्धा में 100 मी.व 800 मी.की दौड़ भी होनी है। प्रदेशभर के धावकों को यह दौड़ स्टेडियम में बिछाए गए आधे-अधूरे सिंथेटिक ट्रैक पर ही लगानी पड़ेगी। युवा कल्याण विभाग स्पर्धा के लिए अच्छे ट्रैक की तलाश में कई दिनों से जुटा हुआ था, लेकिन उसे निराशा हाथ लगी है। कोई दूसरा विकल्प नहीं होने पर स्टेडियम में ही अधूरे ट्रैक पर दौड़ कराने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर की यह लीग मंगलवार और बुधवार को खेली जाएगी। इसमें बालक व बालिका वर्ग से 1200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग की यह लीग 13 से 15 फरवरी तक हापुड़ में और सीनियर वर्ग की लीग 21 से 23 फरवरी तक लखनऊ में खेली गई। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होने वाली सब जूनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन से एथलेटिक्स में बालक व बालिका वर्ग से नौ-नौ, जूडो में पांच-पांच, बैडमिंटन में तीन-तीन, कबड्डी में 12-12, वॉलीबॉल में 12-12 खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे। वहीं, कुश्ती और भारोतोल्लन में बालक वर्ग से चार-चार व बालिका वर्ग से पांच-पांच खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। सोमवार को स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


::::कोट

स्टेडियम में खेल के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रैक समतल है और उस पर बच्चे दौड़ सकते हैं। अधिकारियों और प्रशिक्षकों से बातचीत करने के बाद ही यह निर्णय लिया गया है। खेल सफल तरीके से आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन वर्मा, जिला कल्याण युवा अधिकारी

यहां की टीमें करेंगी प्रतिभाग

प्रतियोगिता में आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ जोन की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
इनके आयोजन
एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, जूडो, भारोतोल्लन, फुटबॉल, बैडमिंटन और कुश्ती के खेल आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed