फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ruckus on display at Subhash intersection, police took police station

सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन पर बवाल, पुलिस ले गई थाने

Thu, 05 Mar 2020 01:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Mar 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Ruckus on display at Subhash intersection, police took police station
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर बुधवार की शाम जबर्दस्त बवाल हो गया। सोरांव में नीरज मिश्रा की हत्या के विरोध में परिजन और वकील जुटे थे। वे चक्का जाम प्रयास कर रहे थे तभी पुलिस सबको थाने पकड़ ले गई। पता चलने पर बड़ी संख्या में वकील पहुंचे और वहां जमकर कहासुनी हुई। बाद में पुलिस ने परशुराम सेना के विमल तिवारी समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


सोरांव में नीरज मिश्रा की हत्या में पुलिस ने एक को पकड़कर मामले का खुलासा किया था। बताया था कि दोनों में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी में नीरज हत्या कर खेत में दफ्न कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया लेकिन घर वाले इससे संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हैं। उन्होंने कई जगह शिकायत भी की है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम परिजनों के साथ परशुराम सेना के विमल तिवारी तथा कुछ वकील सुभाष चौराहे पर इकट्ठे हुए और प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम का प्रयास किया। यह देखते हुए वहां फोर्स बुला ली गई। सबको पकड़कर थाने ले जाया गया। पता चलते ही थाने पर काफी संख्या में वकील इकट्ठे हो गए। वहां जमकर विवाद और कहासुनी हुई। वकीलों का मामला देखते हुए पुलिस ने उस समय तो सबको छोड़ दिया लेकिन बाद में परशुराम सेना के विमल तिवारी तथा अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed