फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RSS Sangh chief Mohan Bhagwat reaching Prayagraj on Tuesday

प्रयागराज : संघ प्रमुख मोहन भागवत आज आएंगे प्रयागराज, आराधना महोत्सव में लेंगे हिस्सा

Mon, 28 Nov 2022 10:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Nov 2022 10:07 PM IST
सार

संघ प्रमुख सोमवार की शाम को ही दरभंगा से प्रयागराज के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में सवार हुए। सुबह 7.15 बजे वह प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगे। वहां से वह सीधे सिविल लाइंस स्थित आनंदा कार्यालय पहुंचेंगे।

विज्ञापन
RSS Sangh chief Mohan Bhagwat reaching Prayagraj on Tuesday
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां दोपहर में अलोपीबाग स्थित स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के आश्रम में आराधना महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। संघ प्रमुख का सोमवार की रात ही संघमित्रा एक्सप्रेस से चंद्रपुर जाने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन



संघ प्रमुख ने सोमवार की शाम को ही दरभंगा से प्रयागराज के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में सवार हुए। सुबह 7.15 बजे वह प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगे। वहां से वह सीधे सिविल लाइंस स्थित आनंदा कार्यालय पहुंचेंगे। वहां विश्राम के बाद वह अलोपीबाग आश्रम में मौजूद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ ही स्वामी वासुदेवानंद से उनकी अलग से मुलाकात भी संभव है।

विज्ञापन

इस दौरान ज्योतिष्पीठ विवाद पर स्वामी वासुदेवानंद से उनकी वार्ता हो सकती है। दरअसल, अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने ज्योतिष्पीठाधीश्वर के रूप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पट्टाभिषेक को गलत बताया है। कहा कि वह शंकराचार्य न हैं, न कभी हो सकते हैं। उन्हें संन्यास धारण करने का भी अधिकार नहीं है। 


रात में 1.50 बजे प्रयागराज छिवकी से संघ प्रमुख संघ मित्रा एक्सप्रेस से चंद्रपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि संघ प्रमुख पिछले माह भी प्रयागराज आए थे। तब उन्होंने गोहनियां स्थित वात्सल्य परिसर में 12 से 21 अक्तूबर तक प्रवास किया था। इस दौरान 16 से 19 अक्तूबर तक आयोजित संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में भी उन्होंने शिरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed