{"_id":"634c2ae331f7c64a172df778","slug":"rss-meeting-svayansevak-in-every-district-will-motivate-one-thousand-people-to-use-solar-energy","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS Meeting : हर जिले में स्वयंसेवक एक हजार लोगों को सौर ऊर्जा का प्रयोग करने के लिए करेंगे प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RSS Meeting : हर जिले में स्वयंसेवक एक हजार लोगों को सौर ऊर्जा का प्रयोग करने के लिए करेंगे प्रेरित
Sun, 16 Oct 2022 09:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Oct 2022 09:31 PM IST
सार
प्लास्टिक के कम से कम प्रयोग पर जोर रहा। कहा गया कि शताब्दी वर्ष में संघ के स्वयंसेवक हर जिले में कम से कम एक हजार लोगों को सौर ऊर्जा का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही यह भी संदेश दिया जाए कि हर एक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम 40 पौधे जरूर लगाए।
विज्ञापन
Prayagraj News : संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में रविवार को जिन बिंदुओं पर चर्चा हुई, उसमें पर्यावरण संतुलन प्रमुख रहा। गौहनियां स्थित वात्सल्य सभागार में संघ प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में आम राय बनी कि स्वयंसेवक पहले खुद उदाहरण पेश करें। फिर लोगों के बीच जाकर पर्यावरण संतुलन की बात रखें।
विज्ञापन
बैठक में प्लास्टिक के कम से कम प्रयोग पर जोर रहा। कहा गया कि शताब्दी वर्ष में संघ के स्वयंसेवक हर जिले में कम से कम एक हजार लोगों को सौर ऊर्जा का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही यह भी संदेश दिया जाए कि हर एक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम 40 पौधे जरूर लगाए। शताब्दी वर्ष में पर्यावरण को लेकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने एवं पानी की बचत करने का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन
संगठन के पदाधिकारियों का यह भी मानना है कि भारतीय संस्कृति के कमजोर होने से समस्याएं बढ़ रही हैं। एक पदाधिकारी ने बताया कि पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष सुधार के लिए एनजीओ सहित साधु संतों और शैक्षिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए। जून से सितंबर तक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण एवं अक्तूबर से जनवरी तक प्लास्टिक प्रबंध एवं उसके बाद जल संचयन के क्षेत्र में काम करने की अपील की गई।
विज्ञापन