{"_id":"5fbb66848ebc3e9be418de94","slug":"rss-meeting-in-prayagraj-love-jihad-environmental-protection-cow-protect-and-ram-mandir-are-being-discussed","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS MEETING IN PRAYAGRAJ : लव जिहाद, पर्यावरण संरक्षण, गो रक्षा और राम मंदिर पर हो रही है चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RSS MEETING IN PRAYAGRAJ : लव जिहाद, पर्यावरण संरक्षण, गो रक्षा और राम मंदिर पर हो रही है चर्चा
Mon, 23 Nov 2020 01:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : गौहनिया में शुरू हुई आरएसएस अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के गौहनिया में वशिष्ठ वात्सल्य ग्लोबल स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की दूसरे दिन की बैठक सोमवा को शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता संघ प्रमुख मोहन भागवत कर रहे हैं। बैठक में राम मंदिर की भव्यता और दिव्यता को लेकर जन जागरण और राम मंदिर निर्माण में जन सहभागिता बढ़ाए जाने पर आज के सत्र में विचार किया जाएगा।
तीन सत्रों में होने वाली बैठक में लव जिहाद पर्यावरण संरक्षण, गोरक्षा को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। सत्र के समापन के मौके पर आरएसएस प्रमुख डॉ .मोहन राव भागवत का संबोधन होगा। संघ प्रमुख संगठन के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण संदेश देंगे जिनके देश और समाज में दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। साथ ही संघ की आगे की क्या योजना और रणनीति होगी इस पर भी फोकस होगा।
श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय सोमवार को दोपहर करीब एक बजे गौहनिया पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनकी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से राम मंदिर निर्माण में जनसहभागिता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।