फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RSS chief Mohan Bhagwat will brainstorm on the centenary year agenda in Prayagraj

Prayagraj : संगमनगरी में शताब्दी वर्ष के एजेंडे पर मंथन करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Thu, 23 Feb 2023 05:31 AM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, प्रयागराज
अनूप ओझा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 05:31 AM IST
सार

अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने से पहले गांव-गांव जश्न मनाने और वर्ष भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए आरएसएस व्यापक कार्ययोजना पर मंथन कर रहा है। इस क्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत 27 फरवरी को प्रयागराज में प्रवास करेंगे।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat will brainstorm on the centenary year agenda in Prayagraj
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने से पहले गांव-गांव जश्न मनाने और वर्ष भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए आरएसएस व्यापक कार्ययोजना पर मंथन कर रहा है। इस क्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत 27 फरवरी को प्रयागराज में प्रवास करेंगे। इस दौरान वह काशी प्रांत के प्रचारकों से मुलाकात कर शताब्दी वर्ष के एजेंडे पर चर्चा कर सकते हैं। संघ प्रमुख गांवों में शाखा विस्तार के साथ ही सामाजिकता वाले कार्यक्रमों के जरिए हर व्यक्ति तक पहुंचने का संदेश भी देंगे।

विज्ञापन


संघ प्रमुख मोहन भागवत मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन के लिए 27 फरवरी की दोपहर यहां पहुंचेंगे। संघ प्रमुख के आगमन से काशी प्रांत के 26 जिलों के प्रचारकों के अलावा अन्य पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संघ प्रमुख के आगमन की अंदरखाने पखवारे भर से तैयारी चल रही है। इसी क्रम में क्षेत्रीय स्तर पर हर गांव में शाखा विस्तार की रणनीति तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन

शताब्दी वर्ष के एजेंडे के तहत संघ ने गांवों में अपना विस्तार शुरू कर दिया है।इसके लिए खंड स्तर पर शाखाओं के गठन और संचालन की शुरुआत की गई है। संगठनात्मक दृष्टि से फूलपुर में संघ के गंगापार जिले में केशव भवन के रूप में कार्यालय की स्थापना इसी विस्तार की एक अहम कड़ी मानी जा रही है। इसी तरह यमुनापार जिले में भी संघ ने गांवों में अपना विस्तार शुरू कर दिया है। स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के पहले जिले के सभी 3178 गांवों तक शाखा विस्तार का लक्ष्य रखा गया है। संघ प्रमुख के आगमन पर पूरे प्रांत में गांव स्तर पर शाखाओं के विस्तार का खाका प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा वर्ष भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी उनके समक्ष रखने की तैयारी की गई है।

संघ प्रमुख के आगमन से पहले बीते माह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले काशी प्रांत समेत पूर्वी जोन के प्रचारकों के साथ इस एजेंडे पर विस्तार से चर्चा कर करने के साथ ही फीडबैक ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने विभाग और प्रांत के अलावा जिले स्तर पर काम कर रहे प्रचारकों को लगातार गांवों में प्रवास करने के साथ ही स्वयंसेवकों के साथ संवाद करने के लिए के लिए कहा था।

इसी क्रम में गांवों में संघ को विस्तार देने के साथ ही आरएसएस के समावेशी अभियानों के लिए काशी प्रांत में प्रबुद्ध जनों से संपर्क भी शुरू कर दिया गया है। संघ प्रमुख के समक्ष मई में काशी में होने वाले संघ शिक्षा वर्ग की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। कहा जा रहा है कि संघ शताब्दी वर्ष का जश्न मनाने से पहले गांवों में अपनी सियासी जड़ों को जमाना चाहता है। इसके लिए समावेशी कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं।

कुटुंब प्रबोधन, समरसता संगोष्ठियों के साथ ही सहकारिता आंदोलन को भी इस अभियान का हिस्सा बनाने की योजना है।अब संघ प्रमुख अपने इस दौरे के समय क्षेत्रीय प्रचारकों के गांव-गांव प्रवास करने और स्वयंसेवकों के साथ संवाद बनाने की मुहिम की समीक्षा भी कर सकते हैं। संघ की ओर से प्रत्येक गांव में शाखा लगाने का लक्ष्य है। हालांकि जहां अभी शाखा नहीं लग पा रही है, वहां सामाजिक कार्यक्रमों के जरिये अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed