फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rs 20 food available at five stations including Prayagraj Junction, two stalls set up

Railway : प्रयागराज जंक्शन समेत पांच स्टेशनों पर मिलने लगा 20 रुपये वाला खाना, लगाए गए दो-दो स्टाल

Sat, 22 Jul 2023 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 04:24 PM IST
सार

दो दिन पहले ही उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के मथुरा जंक्शन समेत देश के 51 बड़े रेलवे स्टेशनों पर इकोनॉमी भोजन मिलना शुरू हुआ। इसी कड़ी में प्रयागराज जंक्शन भी शामिल हो गया है। शुक्रवार को प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी ने 20 रुपये में मिलने वाले इकोनॉमी भोजन के संबंध में ट्वीट भी किया।

विज्ञापन
Rs 20 food available at five stations including Prayagraj Junction, two stalls set up
प्रयागराज जंक्शन पर मिलना शुरु हुआ जनता खाना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जंक्शन पर यात्रियों को 20 रुपये वाला इकोनॉमी भोजन शुक्रवार से मिलना शुरू हो गया। यहां सभी प्लेटफार्म पर इसके दो-दो स्टॉल लगाए गए। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में जंक्शन के साथ ही कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला एवं अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।

विज्ञापन


दरअसल, दो दिन पहले ही उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के मथुरा जंक्शन समेत देश के 51 बड़े रेलवे स्टेशनों पर इकोनॉमी भोजन मिलना शुरू हुआ। इसी कड़ी में प्रयागराज जंक्शन भी शामिल हो गया है। शुक्रवार को प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी ने 20 रुपये में मिलने वाले इकोनॉमी भोजन के संबंध में ट्वीट भी किया। उन्होंने सस्ते भोजन के स्टॉलों के फोटो भी शेयर किए।
विज्ञापन


यह भी कहा कि जल्द ही अन्य रेलवे स्टेशनों पर इकोनॉमी भोजन स्टॉल के इंतजाम हो जाएंगे। दरअसल, बीते दिनों अमर उजाला ने देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर इकोनॉमी भोजन का दाम पांच रुपये बढ़ाए जाने की खबर प्रकाशित की थी। पहले इस भोजन का दाम 15 रुपये था, जिसे अब बोर्ड के आदेश के बाद 20 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में रेलवे बोर्ड की ओर से पिछले माह 27 जून को जारी किए गए पत्र में ट्रेनों के जनरल कोचों के पास प्लेटफॉर्म पर किफायती भोजन और किफायती पैकेज्ड पेयजल का प्रावधान करने को कहा गया था। फिलहाल जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म पर खाना 20 रुपए के मूल्य पर मिलेगा। इसमें सात पूड़ियां (175 ग्राम), आलू की सूखी सब्जी (150 ग्राम) और अचार दिया जाएगा।


50 रुपए मूल्य पर उपलब्ध कराए जाने वाले 350 ग्राम के स्नैक्स मील के अंतर्गत राजमा-चावल, छोला-चावल, खिचड़ी/पोंगल, कुलचे/भटूरे-छोले, पाव भाजी, मसाला डोसा को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed