फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rs 11 lakh missing from SBI ATM under suspicious circumstances, masked man seen in CCTV

Prayagraj : एसबीआई के एटीएम से संदिग्ध हाल में 11 लाख रुपये गायब, सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश

Thu, 03 Oct 2024 05:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 05:03 PM IST
सार

18 सितंबर को इसमें 11 लाख रुपये डाले गए थे। 19 को कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी फिर अतिरिक्त नकदी डालने पहुंचे तो पता चला कि एक दिन पहले डाली गई राशि गायब है। बड़ी बात यह है कि एटीएम पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई है।

विज्ञापन
Rs 11 lakh missing from SBI ATM under suspicious circumstances, masked man seen in CCTV
एटीएम - फोटो : istock

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र में स्थित एसबीआई के एटीएम से संदिग्ध हाल में 11 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि एटीएम पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है। एटीएम की देखरेख करने वाली कंपनी ने पुलिस को मौखिक सूचना ताे दी है लेकिन अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। यह एटीएम झूंसी में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास स्थित है। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट कैश मैनेजमेंट कंपनी इसकी देखरेख करती है।

विज्ञापन


18 सितंबर को इसमें 11 लाख रुपये डाले गए थे। 19 को कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी फिर अतिरिक्त नकदी डालने पहुंचे तो पता चला कि एक दिन पहले डाली गई राशि गायब है। बड़ी बात यह है कि एटीएम पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई है। इस मामले में कंपनी की ओर से पुलिस को मौखिक सूचना दी गई लेकिन अब तक लिखित तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने पर नकाबपोश युवक एटीएम से रुपये निकालते नजर आया है। हालांकि पूरी रकम उसने ही गायब की, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने कंपनी के कस्टोडियन से भी पूछताछ की है। झूंसी प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से मौखिक जानकारी दी गई थी लेकिन अब तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed