फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB Stenographer and Translator exam begin from September 10, e-call letter will be available for download

RRB : दस सितंबर से शुरू होगी स्टेनोग्राफर और ट्रांसलेटर परीक्षा, चार दिन पहले डाउनलोड होगा ई-कॉल लेटर

Thu, 14 Aug 2025 09:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Aug 2025 09:32 AM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड श्रेणी के विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 10 से 12 सितंबर तक होगी। आरआरबी ने पैरामेडिकल और सीबीटी का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। इसके अलावा एनटीपीसी की परीक्षा भी कराई। आरआरबी ने अपनी नई वेबसाइट बनाई है जिसमें इलाहाबाद के स्थान पर प्रयागराज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
RRB Stenographer and Translator exam begin from September 10, e-call letter will be available for download
RRB - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड श्रेणी के विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 10 से 12 सितंबर तक होगी। सेंटर और तारीख की जानकारी व एससी /एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा तिथि से चार दिन पहले उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

मिनिस्टीरियल श्रेणी में जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी), जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), स्टाफ और वेलफेयर इंस्पेक्टर-चीफ ला असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट (ग्रेड थ्री) एवं आइसोलेटेड श्रेणी में लाइब्रेरियन, फिंगरप्रिंट एक्जामिनर, कुक/कैंटीन स्टाफ, पब्लिसिटी इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं।

विज्ञापन

आरआरबी की ओर से कहा गया कि परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होगी। ई-काल लेटर परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की पहचान व धांधली रोकने के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण भी अनिवार्य किया गया है। इसके लिए मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार प्रिंटआउट लाना होगा। उम्मीदवारों को यूआईडीएआई सिस्टम में आधार को अनलॉक रखना होगा। आरआरबी के चेयरमैन अभिजीत सिंह ने बताया विस्तृत जानकारी आरआरबी की वेबसाइट में देखी जा सकती है।

आरआरबी ने जारी किया पैरामेडिकल भर्ती सीबीटी का रिजल्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने पैरामेडिकल भर्ती के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब सभी सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और चिकित्सीय परीक्षा होगी। 2024 की इस भर्ती के लिए 28 से 30 अप्रैल 2025 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की गई थी। इसका रिजल्ट जारी किया गया है।

डीवी के लिए चयनित उम्मीदवारों में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट (22), फील्ड वर्कर (01), हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड III (04), फार्मासिस्ट (08), फिजियोथेरेपिस्ट ग्रेड टू (01) और लैबोरेटरी असिस्टेंट ग्रेड टू (04) पद शामिल हैं। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन अभिजीत सिंह ने बताया कि डीवी के लिए ई-काल लेटर ईमेल/एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा। डीवी वेरीफिकेशन के बाद चिकित्सीय परीक्षा होगी। उम्मीदवार अपने परिणाम/स्कोर कार्ड 15 दिनों तक आरआरबी पोर्टल पर देख सकते हैं। 

एनटीपीसी परीक्षा में शामिल हुए 14391 अभ्यर्थी

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज द्वारा आयोजित एनटीपीसी (नान-टेक्निकल पापुलर कैटेगरी) परीक्षा बुधवार को पांच शहरों के 26 केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। तीन पॉली में हुई इस परीक्षा में 14391 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के पांचवें दिन बुधवार को 32520 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। हालांकि इसमें से मात्र 14391 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए । कुल 18,029 अनुपस्थित रहे।

फिलहाल पहली पाली में 10,840 अभ्यर्थियों में से 4,728 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। इस दौरान 6,112 अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में 10,840 अभ्यर्थियों में से 4,932 उपस्थित हुए और 5,908 अनुपस्थित रहे। वहीं तीसरी पाली में 10,840 अभ्यर्थियों में से 4,831 उपस्थित और 6,009 अनुपस्थित रहे। इस तरह से तीनों पाॅलियों में 44.56 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित हुए। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज में बनाए गए नौ केंद्रों के साथ सभी जगह परीक्षा शांतिपुर्ण ढंग से संपन्न हुई।

आरआरबी इलाहाबाद नहीं अब प्रयागराज बोलिए जनाब

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने अपनी नई आधिकारिक वेबसाइट www.rrbpryj.gov.in बुधवार को लांच कर दी गई। नई वेबसाइट के साथ ही अब आरआरबी के पते से इलाहाबाद हट गया है। उसके स्थान पर प्रयागराज हो गया है।

अभी तक आरआरबी की वेबसाइट पर rrbald.gov.in था। इसमें rrbald का मतलब आरआरबी इलाहाबाद था। लेकिन अब वेबसाइट rrbpryj ( आरआरबी प्रयागराज) हो गई है। अब सभी सूचनाएं इसी नए लिंक पर ही आएंगी। बता दें कि प्रदेश सरकार ने 16 अक्तूबर 2018 को जिले का नाम इलाहाबाद से बदलकर प्रयागराज कर दिया गया था।

वर्ष 2020 में रेलवे ने भी इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन कर दिया था। हालांकि आरआरबी की वेबसाइट पर अब तक ‘इलाहाबाद’ ही दर्ज था जो अब प्रयागराज कर दिया गया है। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए आरआरबी ने पुराने डाटा तक पहुंच बनाए रखने के लिए नई वेबसाइट पर पूर्ववर्ती साइट का लिंक भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed