{"_id":"61f58b47cef7013a635f9663","slug":"rrb-not-a-single-candidate-reached-the-camp-more-complaints-online-allahabad-news-ald325975563","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरबी : कैंप में नहीं पहुंचा एक भी अभ्यर्थी, ऑनलाइन हुईं ज्यादा शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआरबी : कैंप में नहीं पहुंचा एक भी अभ्यर्थी, ऑनलाइन हुईं ज्यादा शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरआरबी : कैंप में नहीं पहुंचा एक भी अभ्यर्थी, ऑनलाइन हुईं ज्यादा शिकायत
0 दो दिन में 1198 शिकायतें हुई दर्ज, अब तक कुल पांच अभ्यर्थी ही पहुंचे शिकायत दर्ज कराने
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी परीक्षा में धांधली के आरोपों पर हुए बवाल के बाद शनिवार को भी आरआरबी व रेलवे अधिकारियों की ओर से अभ्यर्थियों की शिकायत और फीडबैक के लिए कोरल क्लब में कैंप लगा। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर शिकायत और सुझावों को देने में छात्रों ने कोई उत्साह नहीं दिखाया। दूसरे दिन एक भी अभ्यर्थी कोरल क्लब नहीं पहुंचा। इस दौरान ऑनलाइन शिकायत जरूर आई।
कोरल क्लब में दिन भर रेलवे और आरआरबी के अफसर अभ्यर्थियों का इंतजार करते रहे। लेकिन कोई भी अभ्यर्थी अपनी बात रखने सामने नहीं आया। दोपहर एक अभ्यर्थी पहुंचा तो जरूर लेकिन उसने कोई लिखित शिकायत नहीं की। आरआरबी के सहायक सचिव सुनील गुप्ता ने बताया कि रेलवे अफसरों और कर्मचारियों की टीम कोरल क्लब में दिन भर मौजूद रही। कहा कि शनिवार को गूगल लिंक के माध्यम से 63 और ई-मेल के जरिए 64 अभ्यर्थियों ने ही शिकायत भेजी। उन्होंने बताया झांसी मंडल में दो अभ्यर्थी जरूर शिकायत दर्ज करवाने को पहुंचे। फिलहाल दो दिन में प्रयागराज, आगरा एवं झांसी मंडल में कुल 1198 शिकायत दर्ज हुई है। इसमें गूगल लिंक की 973, ई मेल पर आईं 220 शिकायतें शामिल है। इसके अलावा मौके पर पहुंचे प्रयागराज और झांसी में पांच अभ्यर्थियों ने शिकायती पत्र दिया है।ब्यूरो