फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB News Admit card started downloading, another special will run for the candidates

आरआरबी : डाउनलोड होने लगे प्रवेश पत्र, अभ्यर्थियों के लिए चलेगी एक और स्पेशल 

Sun, 12 Jun 2022 09:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 09:17 AM IST
सार

आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि 15 से 17 जून के बीच परीक्षा तीन एवं 12 से 14 जून तक यह परीक्षा दो पॉलियों में होगी। उन्होंने बताया कि  कि लेवल- 2 में 76552, लेवल- 3 में 31208 और लेवल-5 में  62038 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
RRB News Admit card started downloading, another special will run for the candidates
RRB NTPC CBT 2 Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के बचे हुए लेवल - 2, 3 और 5 के अभ्यर्थियों की 15 से 17 जून के मध्य होने वाली परीक्षा के लिए शनिवार से प्रवेश पत्र डाउन लोड होने शुरू हो गए। आरआरबी  का दावा है कि अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो इस वजह से आरआरबी प्रयागराज के अधीन सीबीटी-1 के सफल अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र अधिकतम 500 किमी के दायरे में आने वाले शहरों में बनाए गए हैं। हालांकि तमाम अभ्यर्थियों का आरोप रहा कि प्रवेश पत्र जब उन्होंने डाउन लोड किया तो पहले की तरह इस बार भी उनके परीक्षा केंद्र दूर दराज वाले राज्यों में बना दिए गए हैं। 

विज्ञापन



बता दें कि लेवल- 2, 3 एवं 5 के अधीन आने वाले पदों की परीक्षा 12 से 17 जून तक होनी है। इस परीक्षा में 1.69 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना है, जबकि आरआरबी प्रयागराज के अधीन ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने सीबीटी-1 क्वालीफाई कर लिया है उनकी  सीबीटी-2 दूसरे आरआरबी द्वारा 15 जून से आयोजित की जा रही है।  इस बीच 15 जून से होने वाले सीबीटी-2 के लिए शनिवार से प्रवेश पत्र डाउन लोड होने शुरू हो गए।
विज्ञापन



आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि 15 से 17 जून के बीच परीक्षा तीन एवं 12 से 14 जून तक यह परीक्षा दो पॉलियों में होगी। उन्होंने बताया कि  कि लेवल- 2 में 76552, लेवल- 3 में 31208 और लेवल-5 में  62038 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बता दें कि लेवल-2 में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, एकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट आदि के 658 पद, लेवल-3 में कामर्शियल कम टिकट क्लर्क आदि के 269 और लेवल-5 में गुड्स गार्ड, सीनियर कामर्शियल कम क्लर्क आदि के कुल 2587 पद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरआरबी प्रयागराज ने नौ शहरों में बनाए 32 परीक्षा केंद्र
वहीं दूसरी ओर अन्य आरआरबी के सीबीटी-1 में सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा आरआरबी प्रयागराज के अधीन 12 जून से शुरू होगी। सीबीटी-2 की परीक्षा नौ शहरों 32 केंद्रों में होगी। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन के अनुसार परीक्षा प्रयागराज के साथ मुरादाबाद, रुड़की, देहरादून, ग्वालियर, झांसी, कानपुर, अलीगढ़, आगरा में बनाए गए केंद्रों में होगी।


काजीगुडा तक जाएगी आरआरबी स्पेशल ट्रेन
आरआरबी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसका संचालन कानपुर से प्रयागराज जंक्शन के रास्ते काचीगुडा तक होगा। कानपुर से गाड़ी संख्या 04153  मंगलवार 14 जून की शाम 4.40 बजे चलकर रात 8.05 बजे जंक्शन आएगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन जबलपुर, इटारसी, नागपुर के रास्ते अगले दिन रात 10.20 बजे काचीगुडा पहुंच जाएगी। वापसी में 04154 काचीगुडा 16 जून की रात 11.45 बजे चलकर अगले दिन देर रात 1.45 बजे प्रयागराज और सुबह 4.35 बजे कानपुर पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा के अनुसार 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर एवं एसएलआर श्रेणी के तीन-तीन, सामान्य श्रेणी के 13, एसी थ्री के दो एवं एसी टू का एक कोच रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed