फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB: In NTPC CBT-2, two youths who were appearing for the second examination were arrested.

आरआरबी : एनटीपीसी के सीबीटी-2 में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे धरे गए दो युवक

Thu, 16 Jun 2022 09:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 09:50 PM IST
सार

एनटीपीसी के लेवल-2 में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, एकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट आदि के 658 पद, लेवल-3 में कामर्शियल कम टिकट क्लर्क आदि के 269 और लेवल-5 में गुड्स गार्ड, सीनियर कामर्शियल कम क्लर्क आदि के कुल 2587 पदों के लिए 12 जून से सीबीटी-2 चल रहा है।

विज्ञापन
RRB: In NTPC CBT-2, two youths who were appearing for the second examination were arrested.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की नान टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के लेवल -2, 3 और 5 के लिए हुए कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी-2) में बृहस्पतिवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए दो युवक धरे गए। जिन अभ्यर्थियों के स्थान पर दोनों युवक परीक्षा दे रहे थे, उन्हें रेलवे की सभी भर्ती परीक्षाओं से डिबार कर दिया गया है। इस बीच बृहस्पतिवार को परीक्षा में 76.19 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। 

विज्ञापन



एनटीपीसी के लेवल-2 में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, एकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट आदि के 658 पद, लेवल-3 में कामर्शियल कम टिकट क्लर्क आदि के 269 और लेवल-5 में गुड्स गार्ड, सीनियर कामर्शियल कम क्लर्क आदि के कुल 2587 पदों के लिए 12 जून से सीबीटी-2 चल रहा है। बृहस्पतिवार को परीक्षा आठ शहरों के 32 केंद्रों में तीन पॉलियों में हुई। इस दौरान कानपुर के एक परीक्षा केंद्र में दूसरी एवं देहरादून के एक केंद्र में तीसरी पॉली में दो अभ्यर्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन



आधार वेरिफिकेशन के दौरान दोनों पकड़ में आए। आरआरबी चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि जिनके स्थान पर यह परीक्षा दे रहे थे, उन दोनों को रेलवे की सभी भर्ती परीक्षाओं से डिबार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहली पॉली 10665 में से 7796, दूसरी पॉली में 11129 में से 9060 एवं तीसरी पॉली में 11128 में से 8230 अभ्यर्थी ही  परीक्षा देेने के लिए पहुंचे।  उन्होंने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed