फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RRB declared result of loco pilot and technician

आरआरबी ने घोषित किया लोको पॉयलट और तकनीशियन का रिजल्ट

Fri, 10 Jan 2020 02:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
RRB declared result of loco pilot and technician
RRB declared result of loco pilot and technician
आरआरबी ने घोषित किया लोको पॉयलट और तकनीशियन का रिजल्ट
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे को मिलेंगे 3273 लोको पॉयलट
तकनीशियन के विभिन्न पदों पर होगी 2363 सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से ली गई असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) एवं तकनीशियन के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट बृहस्पतिवार को घोषित हो गया। इस परीक्षा में अंतिम रूप से कुल 5636 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इसमें एएलपी की संख्या 3273 एवं विभिन्न तकनीकी पदों के सफल अभ्यर्थियों की संख्या 2363 है।
पिछले वर्ष ही देश भर में एएलपी और तकनीशियन के 60 हजार पदों की भर्ती की परीक्षा नौ अगस्त 2018 से शुरू हुई थी जो चार सितंबर तक चली। आरआरबी प्रयागराज के अधीन इस परीक्षा में 4.19 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें से 83309 को सफलता दूसरे चरण के लिए मिली। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा 21 जनवरी से 23 जनवरी और आठ फरवरी 2019 को हुई। तीसरे चरण में तकनीशियन के विभिन्न पदों के अभ्यर्थी का एप्टीट्यूड टेस्ट 10 मई और 21 मई को हुआ। बाद में एएलपी और तकनीशियन के पदों के सफल अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन का कार्य 26 जून से 14 जुलाई और 24 जुलाई से 26 सिंतबर 19 तक हुआ।
विज्ञापन

अब अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची आरआरबी प्रयागराज ने जारी की है। चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि परीक्षा परिणाम आरआरबी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सफल अभ्यर्थियों का कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया गया है। सफल अभ्यर्थियों का पैनल उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे के सीपीओ के पास भेजा गया है। अब वहीं से सभी की नियुक्ति होगी। उन्होंने बताया कि कुल 17 अभ्यर्थी अस्थायी तौर पर मेडिकल अनफिट घोषित हुए हैं।138 का रिजल्ट भी रोका गया है। रिजल्ट रोेके जाने की वजह भी अंकित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed