फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RPF personnel will be deployed, CCTV will keep watch

आरपीएफ के जवान तैनात होंगे, सीसीटीवी रखेगा नजर

Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
RPF personnel will be deployed, CCTV will keep watch
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड
असिस्टेंट लोको पॉयलट और तकनीशियन के 60 हजारों पदों में भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। देश के सभी प्रमुख शहरों में एक साथ हो रही यह परीक्षा 31 अगस्त को संपन्न होगी। प्रदेश में सर्वाधिक 9.50 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। आरआरबी इलाहाबाद यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के 11 शहरों में परीक्षा करवाएगा, जबकि आरआरबी गोरखपुर के जिम्मे यूपी और उत्तराखंड के पांच जिलों में परीक्षा प्रक्रिया पूरी करवाना है।
विज्ञापन


तीन पालियों में होने वाली इस ऑनलाइन परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर से लैस किया गया है। साथ ही हर एक केंद्र में आरपीएफ के जवान भी तैनात किए जा रहे हैं। दरअसल, आरआरबी की परीक्षा पर इस बार पीएमओ की सीधी नजर है। इस वजह से रेलवे बोर्ड ने सभी आरआरबी के चेयरमैन से कहा है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। 60 हजार पदों की यह परीक्षा नौ अगस्त से शुरू होगी। इसके बाद 10, 13, 14, 17, 20, 21, 29, 30 एवं 31 अगस्त को संपन्न होगी। परीक्षा तीन पालियों में सुबह 10-11 बजे, दोपहर 1 से 2 बजे एवं शाम 4 से 5 बजे तक होगी। आरआरबी इलाहाबाद ने यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के 11 शहरों में कुल 44 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसमें सर्वाधिक 11 परीक्षा केंद्र इलाहाबाद में हैं। इलाहाबाद के इन केंद्रों में एक दिन में तकरीबन आठ हजार अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा देने का इंतजाम किया गया है। कुल दस दिवसों में यहां तकरीबन 1.68 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


शंभुनाथ इंजीनियरिंग कालेज झलवा, महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सरायइनायत, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजूकेशन सुलेमसराय, यूनाइटेड कालेज नैनी, आईओएन डिजिटल जोन सल्लाहपुर, आईओएन डिजिटल जोन नैनी, नारायण चैरिटेबल एंड एजूकेशन सोसाइटी झलवा, सहारा पब्लिक गर्ल्स इंटर कालेज करेली, एआईआईटी एंड मैनेजमेंट कालेज झूंसी, मधु वाचस्पति सुलेमसराय एवं एनबीएस कालेज ऑफ मैनेजमेंट मलाक हरहर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा कानपुर और आगरा में आरआरबी ने आठ-आठ परीक्षा केंद्र बनाए हैं। देहरादून और ग्वालियर में भर्ती बोर्ड ने चार-चार परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा झांसी, मथुरा, मुरादाबाद, ग्वालियर, रुड़की एवं हरिद्वार में भी आयोजित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरआरबी इलाहाबाद ने बहुत से अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश में भी बनाया है। पंजाब में लुधियाना, जालंधर, भटिंडा तो हिमाचल प्रदेश के सोलन में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए तमाम अभ्यर्थी मंगलवार को मुरी, इलाहाबाद-उधमुपर एक्सप्रेस, कालका मेल आदि ट्रेनों से रवाना हुए।

रेलवे की ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए बाहरी जिलों से सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी एक दिन पूर्व मंगलवार को ही इलाहाबाद पहुंच गए। इस वजह से जंक्शन के निकट सभी लॉज, गेस्टहाउस एवं छोटे होटल फुल हो गए। बहुत से अभ्यर्थियों ने जंक्शन के पोर्टिको और मुख्य वेटिंग हाल में ही अपना डेरा जमा लिया। देर रात तक जंक्शन पर अभ्यर्थियों के आने का क्रम जारी रहा। रोडवेज बसों से भी काफी संख्या में अभ्यर्थी आए।


शहर में लग रहे जाम को देखते हुए अभ्यर्थियों से अपील की जाती है कि वे परीक्षा केंद्रों के लिए तीन घंटे पहले निकलें। इसके अलावा परीक्षा शुरू होने के 1.45 घंटे पहले अपने केंद्र पर रिपोर्ट करें। -एसएएम नकवी, चेयरमैन, आरआरबी इलाहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed