फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RPF nabbed railway ticket broker, had created 88 user IDs

प्रयागराज : आरपीएफ ने रेलवे टिकट दलाल को दबोचा, बना रखी थी 88 यूजर आईडी

Mon, 28 Aug 2023 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 05:46 PM IST
सार

आरपीएफ द्वारा ‘ऑपरेशन उपलब्ध ’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आरपीएफ को मुख्यालय से सूचना मिली कि खुल्दाबाद क्षेत्र में कोई ई टिकट दलाल अलग-अलग यूजर आईडी से रेल टिकट बनाकर लोगों को बेच रहा है।

विज्ञापन
RPF nabbed railway ticket broker, had created 88 user IDs
आरपीएफ के द्वारा दबोचा गया टिकट दलाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन को देखते ही ई टिकट के दलाल एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को आरपीएफ प्रयागराज ने एक ऐसा दलाल पकड़ा जो अलग-अलग 88 पर्सनल यूजर आईडी से लोगों की ई टिकट बनाकर उसे बेचता था। आरपीएफ के पास जब मुख्यालय से इसकी सूचना आई तो सर्विलांस की मदद से उसे दबोच लिया गया। सोमवार को ही उसे जेल भी भेज दिया गया।

विज्ञापन


आरपीएफ द्वारा ‘ऑपरेशन उपलब्ध ’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आरपीएफ को मुख्यालय से सूचना मिली कि खुल्दाबाद क्षेत्र में कोई ई टिकट दलाल अलग-अलग यूजर आईडी से रेल टिकट बनाकर लोगों को बेच रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी शिव कुमार सिंह ने एक टीम का गठन कर सर्विलांस की मदद से संबंधित दलाल को पकड़ने की योजना बनाई। एसआई गौरव के नेतृत्व में टीम ने चकिया, जीटीबी नगर, थाना खुल्दाबाद से इमरान नाम के युवक को उसकी दुकान से दबोचा।

विज्ञापन

उसके पास भूत एवं भविष्य के टिकटों सहित संबंधित कंप्यूटर आदि को बरामद किया गया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने अलग-अलग नाम से 88 यूजर आईडी बना रखी थी। एक आईडी से वह न्यूनतम छह टिकट एक महीने में निकाल सकता था।

कहा कि उसकी सभी आईडी की सूचना मुख्यालय से प्राप्त हुई थी। वह इन आईडी से तत्काल / रिजर्वेशन टिकट निकालकर टिकट से ज्यादा पैसा लेकर, आम यात्रियों को अवैध रूप से बेचता था। इसके पूर्व 2019 में भी टिकटों के इसी तरह के अवैध धंधे में इसे आर पी एफ पकड़ चुकी है। फिलहाल इमरान को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed