Prayagraj : आरपीएफ की डीजी ने जंक्शन का किया दौरा, कहा- जवानों को दिया जा रहा एआई तकनीक का प्रशिक्षण
NCR Railway News :आरपीएफ एनसीआर की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने बुधवार को प्रयागराज जंक्शन का दौरा किया। उन्होंने स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि आरपीएफ के जवानों को समय के साथ एआई तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने बुधवार को प्रयागराज जंक्शन पहुंचकर महाकुंभ के दौरान कराए गए कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रयागराज जंक्शन के विभिन्न सुरक्षा पहलुओं का जायजा लिया। उनको सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, प्लेटफॉर्म सिक्योरिटी, स्कैनिंग और सीसीटीवी के सभी सुरक्षा पहलुओं पर बारीकी से नजर रखते हुए उनके कार्यप्रणाली और रेंज की जानकारी दी गई। उन्होंने न केवल आरपीएफ के जवानों से बातचीत की बल्कि सभी सुरक्षा के पहलुओं पर किस तरीके से विस्तार किया जा सकता है इसका सुझाव भी लिया। उन्होंने आरपीएफ और आरपीएसअफ के जवानों और अधिकारियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।
मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि आगामी छठ एवं अन्य बड़े त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू क्राउड मैनेजमेंट को और अधिक कितना बारीक बनाए जा सकता है इस पर चर्चा भी की गई। आरपीएफ और आरपीएफ न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं बल्कि त्योहार और अन्य समय में भी किस प्रकार से यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने के लिए सुविधा प्रदान की जाए इस पर गंभीर हैं।
कहा कि अब रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों को अत्याधुनिक तकनीक खासतौर से एआई तकनीक और अत्याधुनिक उपकरण के विषय में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वह सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित कर सकें। बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का हमें पूरी तरीके से पालन करना आता है।
यह भी कहा कि इस दौरान मादक पदार्थों की तस्करी और मादक द्रव्यों को समय अनुसार न केवल बरामद करना आरपीएफ का मुख्य लक्ष्य बल्कि, इस दौरान ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे अति संवेदनशील विषय पर भी रेलवे सुरक्षा बल सक्रिय। पिछले कुछ दिनों में आरपीएफ द्वारा लाखों की कीमत के मादक पदार्थ की बरामद की गई। इसके अलावा कम उम्र के बच्चों को वैधानिक तरीके से ले जाने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको बचाया अवैध वेंडर और यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ भी रेलवे सुरक्षा बल में कठोर कारवाइयां की हैं जिस कारण उत्तर मध्य रेलवे में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.