{"_id":"603fa9bb3c4e1a1c591d3ea7","slug":"rpf-constable-gyanchand-himself-martyr-after-save-a-woman-who-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या करने आई महिला को बचाकर खुद शहीद हो गए आरपीएफ के ज्ञानचंद, रेलममंत्री पीयूष गोयल ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या करने आई महिला को बचाकर खुद शहीद हो गए आरपीएफ के ज्ञानचंद, रेलममंत्री पीयूष गोयल ने दी श्रद्धांजलि
Wed, 03 Mar 2021 09:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : ज्ञान सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदकुशी करने जा रही महिला को बचाने में आरपीएफ जवान ज्ञान सिंह (42) की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात एक महिला मथुरा एक्सप्रेस के सामने छलांग लगाने जा रही थी।आरपीएफ जवान ने महिला को तो बचा लिया, लेकिन खुद ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में महिला को भी चोटें आई हैं। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भरवारी रेलवे स्टेशन में देवरिया के खुखुंदू थानांतर्गत मिश्र का पुरवा मजरा परसिया निवासी ज्ञान सिंह तैनात था। मंगलवार रात उसकी ड्यूटी स्टेशन पर ही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 11.45 बजे प्रयागराज से जयपुर जाने वाली मथुरा एक्सप्रेस आ रही थी। इस बीच ज्ञानसिंह की नजर ट्रैक पर घूम रही एक 35 वर्षीय महिला पर पड़ी। लोको पॉयलट बार-बार हार्न बजा रहा था, मगर महिला वहां से नहीं हट रही थी। यह देख जवान ज्ञानसिंह तत्काल महिला की ओर दौड़ा और उसे पीछे की ओर धकेल दिया, लेकिन इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : self
हादसे में ज्ञानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उधर जिस महिला की ज्ञान सिंह ने जान बचाई उसकी पहचान मिर्जापुर जिले की निर्मला (35) के रूप में हुई है। हादसे में निर्मला के पैर में गंभीर चोट आई है। रेलकर्मियों ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आरपीएफ व स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने ज्ञानसिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया।