{"_id":"5dfbe0a28ebc3e87d2174f5e","slug":"roshan-bagh-lal-edigi-market-closed-shop-allahabad-news-ald2634580171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशन बाग, लाल डिग्गी बाजार की बंद रही दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशन बाग, लाल डिग्गी बाजार की बंद रही दुकानें
विज्ञापन
Roshan Bagh, Lal Edigi market closed shop
- फोटो : CITY DESK
चौक, रोशनबाग, लाल डिग्गी की बंद रहीं दुकानें
0 दुकानें बंद करने वाले रहे अधिकांश मुस्लिम कारोबारी
प्रयागराज। एनआरसी और सीएए के विरोध में रोशनबाग और लाल डिग्गी स्थित तकरीबन सभी दुकानें बंद रहीं। इस बीच चौक और जानसेनगंज में भी इस कानून के विरोध में निकले जुलूस के दौरान तमाम दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए।
रोशनबाग और लाल डिग्गी में सुबह ही दुकान बंद होने का माहौल बन गया था। कुछ स्थानीय कारोबारियों ने एक दिन पहले ही दुकान न खोलने का एलान कर दिया था। बृहस्पतिवार को कारोबारी अपनी दुकान तक पहुंचे तो जरूर, लेकिन शटर का ताला अधिकांश ने नहीं खोला। दोपहर को जुलूस रवानगी के दौरान तमाम कारोबारी उसमें शामिल भी हुए। इसमें ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग थे। लाल डिग्गी में भी दुकानों के शटर नहीं खुले। हालांकि, कुछ कारोबारी ऐसे भी रहे जिन्होंने दुकान बंद होने की वजह कुछ और बताई। चौक के कारोबारी पप्पन भइया ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बृहस्पतिवार को इतनी संख्या में दुकानें बंद रहेंगी। उधर, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया कि मुस्लिम बाहुल्य इलाके की दुकानें जरूर बंद रहीं, लेकिन शाम को कुछ ने दुकानें खोली भी। कहा कि जवाहर स्कवायर, जीरोरोड, लोकनाथ, चौक, जानसेनगंज, मीरगंज आदि व्यवसायिक बाजार पूरी तरह से खुले रहे।