फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways Prayagraj region will get 15 new buses, will be included before Holi

सौगात : रोडवेज प्रयागराज रीजन को मिलेंगी 15 नई बसें, होली से पहले हो जाएंगी शामिल

Mon, 05 Feb 2024 06:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 06:14 PM IST
सार

यूपी रोडवेज आने वाले समय में सिर्फ बीएस-6 श्रेणी की बसों का ही संचालन किया जाना है। शासन द्वारा अब बीएस-6 श्रेणी की ही बसें परिवहन निगम को आवंटित की जा रही है। इस वर्ष 1350 नई बसों को परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया जाना है।

विज्ञापन
Roadways Prayagraj region will get 15 new buses, will be included before Holi
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद

विस्तार

यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन को 15 नई बसों का तोहफा मिलने जा रहा है। होली तक यहां प्रयागराज रीजन के बेड़े में 15 नई बसें शामिल हो जाएंगी। इनका संचालन आसपास लंबी दूरी वाले शहरों के लिए होगा।

विज्ञापन


यूपी रोडवेज आने वाले समय में सिर्फ बीएस-6 श्रेणी की बसों का ही संचालन किया जाना है। शासन द्वारा अब बीएस-6 श्रेणी की ही बसें परिवहन निगम को आवंटित की जा रही है। इस वर्ष 1350 नई बसों को परिवहन निगम के बेड़े में शामिल किया जाना है। क्षेत्र वार इन इन बसों का आवंटन भी शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में प्रयागराज रीजन को होली के पहले 15 बसें मिलने जा रही हैं। यह सभी बीएस-6 श्रेणी की ही बसें हैं।
विज्ञापन


दरअसल बीएस-6 बसों में डीजल की खपत मौजूदा बसों से काफी कम है। इसमें सफर भी आरामदायक होता है। पिछले वर्ष भी प्रयागराज रीजन को 20 से ज्यादा बीएस-6 बसे मुख्यालय से मिल चुकी हैं। इसमें से कुछ अयोध्या रूट पर भी लगाई गई हैं। अब 15 अन्य बसें मिलने के बाद उनका संचालन झांसी, आगरा, बरेली एवं दिल्ली रूट पर किए जाने की तैयारी है। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने कहा कि जैसे-जैसे मुख्यालय से बसें प्राप्त हो रही हैं, वैसे-वैसे पुरानी बसों को मार्ग से हटाया भी जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या रूट की बसों में बजती रहेंगी रामधुन

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने के बाद वहां जाने वाली बसों में रामधुन बजती ही रहेगी। रोडवेज परिचालकों को पहले यही जानकारी थी कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक ही वहां जाने वाली बसों में रामधुन बजेगी। इस वजह से कुछ बसों में इसे चलाया नहीं जा रहा था। यात्रियों ने इसे लेकर सवाल उठाए तो रोडवेज अफसरों ने स्पष्ट किया कि रामधुन और भजनों पर कोई रोक नहीं है। अयोध्या जाने वाली जिन बसों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं स्पीकर आदि है उसमें रामधुन और भजन पहले की तरह बजते ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed