फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roadways bus full of passengers collides with truck, more than half a dozen passengers injured, screams were

Accident : सवारियों से भरी रोडवेज की बस ट्रक से टकराई, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Sat, 13 Apr 2024 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 04:34 PM IST
सार

मिर्जापुर डिपो की रोडवेज बस सवारियों को लादकर मिर्जापुर के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को सायं करीब चार बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर यूनाइटेड कॉलेज के पास सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़त हो गई। ट्रक पर चावल लदा था।

विज्ञापन
Roadways bus full of passengers collides with truck, more than half a dozen passengers injured, screams were
नैनी में रोडवेज की बस की ट्रक से भिड़ंत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक थाना क्षेत्र के यूनाइटेड कॉलेज के पास प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर सवारियों से भरी रोडवेज की बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मिर्जापुर डिपो की रोडवेज बस सवारियों को लादकर मिर्जापुर के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को सायं करीब चार बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर यूनाइटेड कॉलेज के पास सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़त हो गई। ट्रक पर चावल लदा था। टक्कर इतनी तेज थी कि बस की सारी सवारियां सीट से नीचे लुढ़क गई। बस में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. 

विज्ञापन
Trending Videos

Roadways bus full of passengers collides with truck, more than half a dozen passengers injured, screams were
हादसे में घायल यात्री। - फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मिर्जापुर राजमार्ग स्थित एफसीआई गोदाम के सामने शनिवार दोपहर लखनऊ से मिर्जापुर जा रही सवारियों से भरी सरकारी बस चावल लदे ट्रक से टकराई गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसमें बैठी आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने घायलों को पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अन्य सवारियों को उस रूट से गुजर रही दूसरी बसों से आगे भेजा गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लखनऊ से मिर्जापुर जा रही मिर्जापुर डिपो की बस जैसे ही एफसीआई गोदाम के पास पहुंची कि गोदाम से निकल रही चावल लदी ट्रक से जा भिडी। बस की रफ्तार अधिक थी और अचानक ट्रक सामने आने पर वह जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Roadways bus full of passengers collides with truck, more than half a dozen passengers injured, screams were
हादसे में घायल यात्री। - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना में बोनट के पास बैठे आर्यन गुप्ता पुत्र दया शंकर निवासी घोरावल राबर्डसगंज, अमित पुत्र श्याम सुंदर निवासी रेनूकूट, आशा देवी पत्नी रामचंद्र निवासी इंद्रनगर रायबरेली, बाल कृष्ण पुत्र कमला प्रसाद निवसी भरेखरा जिगना गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई है। दुर्घटना के बाद जुड़े आसपास के लोगों सभी घायलों को पास स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराते हुए उनके परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed