{"_id":"6adfc2a5487ff3d78e08f186","slug":"road-to-be-widened-at-a-cost-of-rs-2166-crore-allahabad-news-c-417-1-man1001-10586-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 21.66 करोड़ रुपये से सड़क का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 21.66 करोड़ रुपये से सड़क का होगा चौड़ीकरण
Tue, 27 Oct 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के महेशगंज से बेरावां जूड़ापुर बीहर वाया कोराली मार्ग के चौड़ीकरण की उम्मीद एक बार फिर जगी है। 14 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए तीसरी बार लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर निकाला गया है।
इस बार सड़क निर्माण पर 21.66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निविदा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यदायी संस्था को 13 महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा। सड़क बनने से कई गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और वे लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधे जुड़ सकेंगे।
इस मार्ग के निर्माण की कवायद पहली बार वर्ष 2024 में शुरू हुई थी। विधायक की सिफारिश पर निर्माण खंड-4 की ओर से परियोजना को स्वीकृति मिलने के साथ बजट भी पास हो गया था।
विज्ञापन
सड़क की जद में आने वाले बिजली के खंभों को हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया था। हालांकि, बजट के अभाव में आगे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। जबकि दूसरी बार विधायक की सिफारिश पर सड़क निर्माण के लिए 26.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। साथ ही टेंडर के लिए प्रकाशन भी किया गया।
खास बात यह रही कि इस बार विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मार्ग के निर्माण की मांग उठाई थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।
अब तीसरी बार 21 करोड़ 66 लाख 30 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण के लिए सोमवार को निविदा प्रकाशित की गई है। इससे क्षेत्रीय लोगों में निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के लिए बहुपयोगी है। इसके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर सिफारिश की गई है। सड़क का निर्माण हर हाल में कराया जाएगा।
मार्ग से जुड़े सहकारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पांडेय, वरिष्ठ नेता विनोद ओझा व भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी मुकेश मौर्य ने तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया शुरू होने पर जल्द निर्माण की उम्मीद जताई।