फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Road projects will speed up development of Phulpur Deputy CM keshav prasad maurya

केशव प्रसाद मौर्य ने फूलपुर में 11 सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास, 33 सड़कें जनता को किया समर्पित

Tue, 29 Dec 2020 10:12 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Road projects will speed up development of Phulpur Deputy CM keshav prasad maurya
Road projects will speed up development of Phulpur: Deputy CM - फोटो : ALDCOMPACT

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को फूलपुर में 11 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने 33 सड़कों को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बिना सड़कों के निर्माण के विकास संभव नहीं है। नई सड़कों का जाल बिछने से फूलपुर के विकास को गति मिलना तय है। माघ मेला क्षेत्र के निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम ने ने फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण विभाग की कुल 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए प्रस्तावित कुल 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन सड़कों की कुल लंबाई 29.90 किमी है। जबकि इनके निर्माण पर 9.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह से उन्होंने कुल 29.42 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 33 सड़कों का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से फूलपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन



आवागमन में आने वाली कठिनाइयों से लोगों को अब जूझना नहीं पड़ेगा। समय की भी बचत होगी। उन्होंने पीडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया है, वह समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। इस मौके पर फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक प्रवीण पटेल, गंगापार के भाजपा जिलाध्यक्ष अश्विनी दुबे सहित अन्य जन प्रतिनिधि और पीडब्लूडी के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डिप्टी सीएम ने दुर्वासा आश्रम में की पूजा

प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को दुर्वासा आश्रम में सविधि पूजा की। यहां उन्होंने कहा कि महर्षि दुर्वासा के आश्रम का भी तीर्थ के रूप में विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने दुर्वासा आश्रम में सुविधाओं की भी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed