फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Road accident in soraon

अनियंत्रित कार खड्ड में गिरी, मां-बेटे समेत तीन की मौत

Sat, 17 Aug 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Road accident in soraon
Road accident in soraon - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सोरांव के कुरुगांव में शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में करेली निवासी बाइक एजेंसी मालिक मो. आमिर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार ब्रेजा कार अचानक सामने आई गाय से टकराने के बाद महिला व उसके बच्चे को रौंदते हुए खड्ड में जा गिरी। इसमें मां-बेटे की भी मौत हो गई जबकि अटाला निवासी कारसवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बाइक एजेंसी मालिक आमिर(24) करेली में अबूबकर मस्जिद के पास रहता था। शुक्रवार शाम वह अटाला निवासी दोस्तों इमरान, गुड्डू, रेहान व एक अन्य के साथ ब्रेजा कार से घूमने जा रहा था। कार आमिर ही चला रहा था। शाम 7.30 बजे के करीब वह सोरांव में कुरुगंाव के पास हंडिया-कोखराज बाईपास पर पहुंचा था तभी अचानक गाय सामने आ गई। इससे आमिर नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित कार किनारे पर खड़ी नवाबगंज के जगदीशपुर निवासी संगीता(30) व उसके एक साल के बेटे सुनील को रौंदते हुए खड्ड में जा गिरी। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो देखा कि मां-बेटे मृत पड़े थे। सूचना पर सोरांव पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह लोग खड्ड में गिरी कार के पास गए तो देखा कि चालक सीट पर बैठे आमिर की भी मौत हो चुकी थी। जबकि कारसवार इमरान, गड्डू व एक अन्य गंभीर रूप से चोटिल थे। किसी तरह बाहर निकालकर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से उन्हें एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। सोरंाव इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि एसआरएन अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

बकरीद पर आया था घर
हादसे में मृत आमिर करेली में अबूबकर मस्जिद के पास का रहने वाला था। उसके अब्बू परवेज व अम्मी सऊदी में रहते हैं। यहां आमिर अपनी छोटी बहन असरा के साथ रहता था जो नैनी स्थित एक संस्थान से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। हादसे की खबर पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार व परिचित मृतक के घर जुट गए। उधर मर्चरी पर भी भीड़ लगी रही। रिश्तेदारों ने बताया कि आमिर मऊ के चिरैयाकोट में टीवीएस बाइक की एजेंसी का संचालन करता था। कुछ दिन पहले ही वह बकरीद मनाने मऊ से घर आया था। उधर भाई की मौत पर छोटी बहन फूट-फूटकर रोती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों के सामने पत्नी-बेटे ने तोड़ा दम
हादसे में जान गंवाने वाली संगीता बेटे सुनील को लेकर रक्षाबंधन पर दो दिन पहले मायके मऊआइमा के कटका गई थी। शुक्रवार शाम पति कमलेश उसे लेकर बाइक से लौट रहा था। कुरुगांव के पास पत्नी व बेटे को किनारे खड़ा कर वह लघुशंका के लिए चला गया। तभी यह हादसा हो गया। वह चीखता हुआ मौके की ओर भागा लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पत्नी व मासूम बेटे को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ता देख वह बदहवास सा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed