फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RO - ARO result may be released this month, 354 posts are to be recruited

UPPSC : इस माह जारी हो सकता है आरओ/एआरओ का रिजल्ट, 354 पदों पर होनी है भर्ती

Fri, 11 Nov 2022 06:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 06:18 AM IST
सार

आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा पांच दिसंबर 2021 को दो सत्रों में प्रदेश के 22 जिलों के 1214 केंद्रों में आयोजित की गई थी। आरओ/एआरओ के 354 पदों पर भर्ती के लिए 559155 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे।

विज्ञापन
RO - ARO result may be released this month, 354 posts are to be recruited
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2021 का अंतिम चयन परिणाम इसी माह जारी किए जाने की तैयारी है। आरओ/एआरओ के 354 पदों पर भर्ती होनी है। आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा पांच दिसंबर 2021 को दो सत्रों में प्रदेश के 22 जिलों के 1214 केंद्रों में आयोजित की गई थी। आरओ/एआरओ के 354 पदों पर भर्ती के लिए 559155 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 274702 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने 29 जनवरी 2022 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया था, जिसमें 4830 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।

विज्ञापन



इसके बाद आयोग ने मुख्य परीक्षा का आयोजन कराया और मुख्य परीक्षा के आधार पर एआरओ पद के अभ्यर्थियों का टाइप टेस्ट भी करा दिया। टाइप टेस्ट के बाद आयोग ने उन अभ्यर्थियों से आवेदन भी मांगे, जिनका चयन किसी दूसरी परीक्षा में हो चुका है और अब वे आरओ/एआरओ में अपना अभ्यर्थी रखना नहीं चाहते हैं। आयोग को 14 आवेदन मिले हैं और इस वजह से अन्य अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन



आयोग को अब अंतिम चयन परिणाम जारी करना है। सूत्रों का कहना है कि परिणाम लगभग तैयार किया जा चुका है और माह किसी भी दिन अंतिम चयन परिणाम जारी किया जा सकता है। इससे पूर्व आयोग ने वर्ष 2017 में आरओ/एआरओ के 809 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। अब पांच साल बाद आरओ/एआरओ के पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीधी भर्ती के प्राप्तांक एवं कटऑफ जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए हुए इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कटऑफ बृहस्पतिवार को जारी कर दिए। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर एसपीएम कम्यूनिटी, ऑब्स एंड गायनी, ईएनटी, टीबी एंड चेस्ट, ऑर्थोपेडिक्स एवं असिस्टेंट प्रोफेसर एपिडिमियोलॉजिस्ट के पद शामिल हैं। आयोग के संयुक्त सचिव वीके सिंह के अनुसार कटऑफ एवं प्राप्तांक 16 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि के आधार पर इन्हें देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed