फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RO-ARO Paper Leak: Gangster accused of mastermind Rajeev Nayan, Kaushambi police took action

RO-ARO Paper Leak : पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन समेत 23 पर गैंगस्टर, कौशांबी पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 23 Jul 2024 12:33 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Jul 2024 12:33 PM IST
सार

यूपीपीएससी आर ओ एआरओ पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड राजीव नयन पर कौशांबी पुलिस ने गैंगस्टर लगा दिया है।उसके गिरोह में कई अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जिनके ऊपर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
RO-ARO Paper Leak: Gangster accused of mastermind Rajeev Nayan, Kaushambi police took action
राजीव नयन मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरओ-एआरओ पेपर लीक प्रकरण के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्र उर्फ राहुल समेत गैंग के 23 सदस्यों पर गैंगस्टर लगाया गया है। कौशाम्बी पुलिस ने मंझनपुर, कोखराज व प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में दर्ज मुकदमों को आधार बनाकर यह कार्रवाई की है। नकल माफिया गिरोह पर शिकंजा कसने के क्रम में यह कार्रवाई बेहद अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाल संतोष कुमार शर्मा की ओर से अफसरों को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि राजीव नयन इस गैंग का सरगना है और उसके 22 सहयोगी इस गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। यह आर्थिक लाभ के लिए गैंग बनाकर अपराध करते हैं। यह गैंग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करा चुका है, जिनमें उप्र लोक सेवा आयोग की आरओ-एआरओ व टीईटी 2021 परीक्षा प्रमुख है।
विज्ञापन


राजीव नयन व उसके गैंग के सदस्यों पर मंझनपुर के साथ-साथ कोखराज व प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में मुकदमे दर्ज हैं और इनमें चार्जशीट भी लग चुकी है। जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार कसा शिकंजा

राजीव नयन 2020 से प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करा रहा है। उसने न सिर्फ उप्र बल्कि मप्र की एनएचएम भर्ती परीक्षा का भी पेपर लीक कराया, जिसमें ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने उसे पिछले साल गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद वह फिर इस काम में लग गया और एक के बाद एक उप्र की दो बड़ी परीक्षाओं में सेंधमारी कर डाली। इनमें सिपाही भर्ती और आरओ-एआरओ भर्ती शामिल है। सिपाही भर्ती में उसके खिलाफ मेरठ में मुकदमा दर्ज है और इसी मुकदमे में गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा गया। बाद में आरओ-एआरओ पेपर लीक प्रकरण से संबंधित मुकदमे में भी उसका रिमांड बनवाया गया। कार्रवाई बेहद अहम है क्योंकि पहली बार उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई का यह होगा असर

गैंगस्टर लगने के बाद अब राजीव नयन एंड कंपनी का जेल से बाहर आना मुश्किल हो जाएगा।
पूर्व के मुकदमों में जमानत मिलने के बाद भी उसे गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत पानी होगी।

अब पुलिस उसकी अपराध से अर्जित संपत्ति पर भी कार्रवाई कर सकेगी।
राजीव नयन व उसके गैंग के सदस्यों की गतिविधियों पर अब लगातार पुलिस की निगरानी रहेगी।

अमर उजाला की खबर का असर

राजीव नयन एंड कंपनी पर हुई यह कार्रवाई अमर उजाला की खबर का असर है। आठ दिन पहले ही अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। बताया था कि किस तरह गैंगस्टर न लगाए जाने से नकल माफिया गिरोह बार-बार परीक्षाओं में सेंधमारी करता जा रहा है। इसी के बाद कौशाम्बी पुलिस सक्रिय हुई और तब आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई।

नकलमाफिया गिरोह के सरगना राजीवनयन मिश्र समेत 23 पर गैंगस्टर लगाया गया है। अब इनकी अपराध से अर्जित संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जा सकेगा। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी कौशाम्बी

गैंग के सदस्यों का विवरण
1. राजीव नयन मिश्र उर्फ राहुल कुमार मिश्र पुत्र स्व दीनानाथ मिश्र निवास ग्राम अमौरा थाना मेजा जनपद प्रयागराज वर्तमान पता ग्राम धरमपुर पोस्ट शुक्लपुर थाना मेजा जनपद प्रयागराज हालपता मनं 97 भारत नगन जेके रोड़ निकट महर्षि पतंजलि योग केंद्र भोपाल (मप्र)
2. सुभाष प्रकाश पुत्र योगेन्द्र पंडित निवास ग्राम बैरा थाना जयनगर जनपद मधुबनी बिहार हालपता 127 आनन्द नगर पिपलानी निटक भवानी चौक भोपाल (मप्र) व मनं 97 भारत नगन जेके रोड़ निकट महर्षि पतंजलि योग केंद्र भोपाल (मप्र)
3. रवि अन्त्री पुत्र गोरख सिंह निवास ग्राम नीमका थाना जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर हालपता मनं 2635/28 यूजीएफ नियर मेन पटेल नगर रोड़ शादी खामपुर पटेल नगर थाना पटेल नगर सेंट्रल दिल्ली।
4- विक्रम पहल पुत्र कवर सिंह निवास ग्राम बराह खुर्द थाना कोतवाली जींद जनपद जींद (हरियाणा)
5. सुनील रघुवंशी पुत्र रामबाबू रघुवंशी निवास 39/04 न्यू ट्रांस्पोर्ट नगर कान्हा सैया थाना बिलखिरिया जनपद भोपाल (मप्र)।
6. अमरजीत शर्मा पुत्र बलेश्वर शर्मा निवास ग्राम इच्चा थाना फतेहपुर जनपद गया (बिहार)।
7. विशाल दुबे पुत्र अरुण कुमार दुबे निवास ऊँचडीह बाजार थाना मेजा जनपद प्रयागराज।
8. संदीप पाण्डेय पुत्र हरिशंकर पाण्डेय निवास पनासा थाना करछना जनपद प्रयागराज।
9. विवेक उपाध्याय पुत्र स्व रामायण उपाध्याय निवास सोनबरसा थाना बैरिया जनपद बलिया।
10. आयुष पाण्डेय पुत्र विनोद कुमार पाण्डेय निवास बभनपुरा थाना रानीपुर जनपद मऊ।
11 . पुनीत सिंह पुत्र धीरेन्द्र प्रताप सिंह निवास जोगिनका थाना गोपीगंज जनपद भदोही।
12. नवीन सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह निवास हरपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ।
13. अरुण कुमार सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह निवास ग्राम गोपालपुर पोस्ट उपाध्यायपुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ हालपता खरगापुर प्लाट नं 246 एबी थाना गोमतीनगर विस्तार लखनऊ व ई-1/27 आशियाना एलपीएस सेक्टर फर्स्ट आलमबाल एलडीए कालोनी लखनऊ।
14. अमित सिंह पुत्र स्व शिवभूप सिंह निवास डी 2173 इंद्रानगर थाना गाजिपुर जनपद लखनऊ मूलपता पांडे चौरा, पूरे वैस पुरवा थाना करनैलगंज जनपद गोंडा।
15. डॉ. शरद सिंह पुत्र नन्दलाल सिंह निवास ग्राम कैलाहट पो. पचेवरा थाना चुनार जनपद मिर्जापुर हालपता लवनेस्ट अपार्टमेंट वृंदावन योजना फ्लैट नं. 0905.9 फ्लोर ए ब्लॉक थाना पीजीआई जनपद लखनऊ।
16. अभिषेक शुक्ला पुत्र संदीप शुक्ला निवास बन्नीगुरैन थाना विस्वां जनपद सीतापुर हालपता 231/30 मक्काबाग राजा बाजार चौक थाना चौक लखनऊ।
17. कमलेश कुमार पाल पुत्र राम दुलारे पाल निवास चकचुरावन कमलदीपुर थाना झूंसी जनपद प्रयागराज।
18. अर्पित विनीत जसवंत पुत्र स्व सुशील कुमार जसवंत कुमार निवास 54/148 बी म्योराबाद थाना कैंट जनपद प्रयागराज।
19. सौरभ कुमार शुक्ला पुत्र प्रदीप कुमार शुक्ला निवास एल 1/75 सेक्टर एफ थाना आसियाना लखनऊ मूल पता शिवचरन का पुरवा मजरा नरियावा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
20. प्रभात कुमार सिंह पुत्र स्व रामाधार सिंह निवास वार्ड नं. 11 सहतवार थाना सहतवार जनपद बलिया।
21. पंडित जी उर्फ देवप्रकाश पाण्डेय पुत्र बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय निवास 328 नया पुरवा स्टेनली रोड प्रयागराज मूलपता धन्नी पट्टी पोस्ट दिलीप नगर थाना कसिया जनपद कुशीनगर।
22. रोशन सिंह पटेल पुत्र राम नरेश सिंह निवास शंकर बाजार कस्बा थाना कर्वी जनपद चित्रकूट हालपता एमआईजी 49 झलवा (राजरूपपुर पूनम हॉस्पिटल के बगल में) थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज।
23. संतोष कुमार चौरसिया पुत्र शिवचरन लाल निवास पूरा नरहौली थाना बाह जनपद आगरा हालपता ए 590 सेक्टर नोएडा ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed