फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ritu 's son disappeared after the incident

रीतू का बेटा है घटना के बाद से गायब

Wed, 24 Feb 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 24 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन

गोली मारकर फेंकने के ठीक एक हफ्ते बाद मंगलवार सुबह फाफामऊ के अस्पताल में भर्ती रीतू तिवारी को होश तो आया लेकिन उसके कुछ देर बाद ही वह दोबारा उसकी हालत बिगड़ गई। उसने आंख खोलते ही मां से सबसे पहले अपने साल भर के बेटे तुसन तिवारी के बारे में पूछा। 

विज्ञापन

खबर पाकर थरवई थाने की पुलिस पहुंची। लेकिन उसकी हालत देखकर पुलिस बिना बयान लिए ही लौट गई।  थरवई पुलिस ने दोपहर में सरायइनायत और झूंसी इलाके में उसके फरार पति के रिश्तेदारों के घरों में छापेमारी की लेकिन न तो बच्चा मिला और न पति ही पकड़ में आया। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि दहेज में सात लाख रुपये की कार नहीं मिलने के कारण पति ने उसकी हत्या की कोशिश की।

विज्ञापन

सरायममरेज में सहारी बोझ गांव निवासी सुभाष तिवारी ने बेटी रीतू तिवारी का ब्याह झूंसी में कोहना गांव के अरुण तिवारी के साथ किया था। पिछले मंगलवार को रीतू थरवई इलाके में हाइवे के नीचे खून से लथपथ मिली। उसके सिर समेत शरीर में चार गोलियां धंसी थीं। उसे फाफामऊ के अस्पताल में भर्ती किया गया। तीसरे रोज उसकी पहचान हो सकी। मायके वाले आ गए। पति अरुण कंट्रोल रूम को यह फोन करने के बाद से गायब है कि वह यमुना में कूदकर आत्महत्या करने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बाइक पुल पर ही मिली जिस पर सुसाइड नोट रखा था। अरुण ने आत्महत्या की या वह कहीं भाग गया है? यह रहस्य बना है। मंगलवार सुबह रीतू को होश आया तो उसने सबसे पहले अपने बेटे तुसन के बारे में पूछा। रीतू की मां का कहना है कि घटना के बाद उसके सालभर के बेटे तुसन के बारे में भी कुछ पता नहीं है। 


थरवई और सरायइनायत पुलिस ने रीतू की मां उर्मिला के साथ लीलापुर खुर्द और लीलापुर कला में रीतू की ननद समेत कई रिश्तेदारों के घर छापेमारी की मगर मासूम तुसन नहीं मिला। रीतू के पति अरुण समेत उसके सभी ससुराली फरार हैं। बेटे के बारे में उनके पकड़ में आने पर ही पता चल सकेगा। रीतू की मां उर्मिला का आरोप है कि दहेज में सात लाख रुपये की कार नहीं दे पाने की वजह से अरुण ने रीतू की हत्या की साजिश रच डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed