फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rita Joshi, Keshari Devi's ticket canceled, Neeraj Tripathi from Allahabad, Praveen Patel from Phulpur become

UP : रीता जोशी, केशरी देवी का टिकट कटा, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, फूलपुर से प्रवीण पटेल बने भाजपा प्रत्याशी

Wed, 10 Apr 2024 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Apr 2024 06:42 PM IST
सार

भाजपा ने फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण सिंह पटेल और इलाहाबाद संसदीय सीट से नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। प्रवीण पटेल वर्तमान में फूलपुर से विधायक हैं, जबकि नीरज त्रिपाठी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल स्व. केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र और इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता हैं। 

विज्ञापन
Rita Joshi, Keshari Devi's ticket canceled, Neeraj Tripathi from Allahabad, Praveen Patel from Phulpur become
प्रवीण पटेल और नीरज त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने इलाहाबाद और फूलपुर से वर्तमान दोनों सांसदों प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल का टिकट काट दिया है। बुधवार को भाजपा की ओर से जारी नई लिस्ट में पार्टी ने इलाहाबाद संसदीय सीट से नीरज त्रिपाठी और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रवीण सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है। प्रवीण सिंह पटेल वर्तमान में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं और वह तीसरी बार विधानसभा में पहुंचे हैं। 

विज्ञापन





विज्ञापन




नीरज त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल स्व. केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र हैं। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता हैं। भाजपा ने कौशाम्बी लोकसभा से दो बार से लगातार सांसद विनोद सोनकर पर एक बार फिर विश्वास जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rita Joshi, Keshari Devi's ticket canceled, Neeraj Tripathi from Allahabad, Praveen Patel from Phulpur become
टिकट मिलने की घोषणा पर खुशी का इजहार करते नीरज त्रिपाठी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने वर्तमान में दोनों महिला सांसदों का टिकट काट दिया है। दोनों महिला सांसदों प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल का टिकट कटने की पहले से ही संभावना जाहिर की जा रही थी। इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए नीरज त्रिपाठी की पत्नी कविता त्रिपाठी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री हैं। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में शहर उत्तरी से टिकट की दावेदार थीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

Rita Joshi, Keshari Devi's ticket canceled, Neeraj Tripathi from Allahabad, Praveen Patel from Phulpur become
पिता केशरीनाथ त्रिपाठी और पत्नी कविता त्रिपाठी के साथ नीरज त्रिपाठी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट में महाधिवक्ता हैं नीरज त्रिपाठी

नीरज त्रिपाठी वर्तमान समय में हाईकोर्ट इलाहाबाद में अपर महाधिवक्ता हैं। उनकी गिनती बेदाग छवि के लोकप्रिय अधिवक्ताओं में होती है। नीरज त्रिपाठी के साथ ही उनकी पत्नी कविता भी समाजसेवा में सक्रिय रूप से भागीदारी करती हैं। वर्तमान समय में कविता भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश मंत्री हैं। 

बता दें कि केसरी नाथ त्रिपाठी भाजपा के बड़े नेता थे। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल के पद पर रहे। आठ जनवरी 2023 को उनका निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया था।

लोग बताते हैं कि प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र के विकास के लिए केसरीनाथ त्रिपाठी ने अंतिम समय में भी सीएम योगी से कहा था। यही कारण है कि आज नैनी के अरैल में बनने वाला त्रिवेणी पुष्प के लिए सीएम ने पहल की। इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क पर भी खूब काम किया।

केसरी नाथ त्रिपाठी हमेशा कहते थे कि राजनीति को व्यापार नहीं बनाना चाहिए। वह परिवारवाद के खिलाफ थे। अपने जिंदा रहते कभी बेटे को राजनीति में नहीं भेजा। उन्होंने अंतिम समय में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सही व्यक्ति का चुनाव करने का संकल्प दिलाया। सभाओं में केसरीनाथ त्रिपाठी से जब कार्यकर्ता बेटे को राजनीति में लाने की बात करते थे तो वह कहते थे कि मेरे जाने के बाद बेटे को राजनीति में लाइएगा। 

Rita Joshi, Keshari Devi's ticket canceled, Neeraj Tripathi from Allahabad, Praveen Patel from Phulpur become
प्रवीण सिंह पटेल, फूलपुर लोकसभा सीट से से भाजपा उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला

नीरज और प्रवीण दोनों के पिता रहे चुके हैं विधायक

इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी जहां अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो वहीं फूलपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पटेल सियासत में खुद को स्थापित कर चुके हैं। दोनों ही प्रत्याशियों की एक बार और सामान्य है, वह यह है कि दोनों के पिता विधायक रहे चुके हैं। नीरज के पिता पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जहां इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा से कई बार विधायक रहे चुके हैं तो वहीं प्रवीण के पिता महेंद्र सिंह पटेल भी तीन बार विधायक रह चुके हैं।

पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी का राजनीतिक कद काफी बड़ा था। उनके बेटे नीरज त्रिपाठी वर्तमान समय इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता हैं। उनकी पत्नी कविता यादव त्रिपाठी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री हैं। बता दें पिछले वर्ष आठ जनवरी 23 को केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया था।

निधन के कुछ दिन पूर्व केशरी नाथ त्रिपाठी ने इच्छा जताई थी कि उनके बेटे का भी राजनीतिक कद बढ़े। हालांकि, वह परिवारवाद के खिलाफ थे। इसी वजह से अपने जीते जी उन्होंने नीरज त्रिपाठी को राजनीति में नहीं भेजा। अपनी करीबी नेताओं से वह यही कहा करते थे कि मेरे जाने के बाद ही मेरे बेटे को राजनीति में लाइएगा। उनका यह ख्वाब अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पूरा किया है।

वहीं, प्रवीण पटेल का सियासी सफर काफी लंबा है। उनके पिता कांग्रेस के टिकट पर 1984 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद 1989, 1991 में वह जनता दल के टिकट पर विधायक चुने गए। प्रवीण बसपा के टिकट पर पहली बार 2007 में विधायक बने। 2017 विधानसभा चुनाव के पूर्व उन्होंने भाजपा ज्वाइन की और फूलपुर विधानसभा से निर्वाचित हुए। 2022 में भी उन्होंने फूलपुर किला फतेह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed